{"_id":"6841831859857d79610f7764","slug":"road-accident-private-and-school-bus-collided-near-bhattu-railway-crossing-causing-a-lot-of-commotion-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : पालमपुर के भट्टू फाटक के पास स्कूल और निजी बस में टक्कर, 17 बच्चों और सवारियों की बाल-बाल बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : पालमपुर के भट्टू फाटक के पास स्कूल और निजी बस में टक्कर, 17 बच्चों और सवारियों की बाल-बाल बची जान
Thu, 05 Jun 2025 08:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मारंडा (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मारंडा (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:39 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर में भट्टू रेलवे फाटक के पास एक स्कूल व निजी बस में टक्कर हो गई। हादसे में विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
निजी और स्कूल बस में टक्करभट्टू रेलवे फाटक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल पालमपुर के भट्टू फाटक के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पठानकोट-मंडी पर एक निजी और स्कूल बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस में सवार 17 बच्चे और निजी बस की सवारियां बाल-बाल बचीं। हालांकि कुछ बच्चों और लोगों को मामूली से खरोेचें आईं हैं, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई और स्कूली बच्चे चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद निजी बस के चालक और परिचालक भाग गए। हालांकि बाद में वे पुलिस के पास पेश हुए। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का पता चलते बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे, जिनके चेहरे पर भय का माहौल साफ झलक था। इसक बाद वे अपने साथ बच्चों को घर ले गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एक स्कूल बस छुट्टी के बाद ठाकुरद्वारा से बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। भट्टू रेलवे फाटक के पास जब वह सिद्धपुर की ओर मुड़ रही थी तो कांगड़ा से पालमपुर जा रही निजी बस की उससे टक्कर हो गई। हालांकि में सभी बच्चे और सवारियां सुरक्षित बच गईं। उधर, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही। जांच के बाद अगर चालक और परिचालक दोषी पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन किलोमीटर तक जाम
सड़क हादसे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसका पता चलते ही मौके पर पहुंची भवारना पुलिस ने मामले की जांच जाम को खुलवाया। जाम लगने से लोग भी परेशान हुए।