फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   road accident near Fatehpur kangra himachal

Kangra News: बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे घुसी, महिला की मौत, तीन घायल

Mon, 20 Feb 2023 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 11:26 AM IST
सार

चौकी रैहन में पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह लगभग 6:45 पर एक खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका पति, बेटी व ससुर घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
road accident near Fatehpur kangra himachal
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर की चौकी रैहन में पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह लगभग 6:45 पर एक खड़े ट्रक से कार के टकराने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसका पति, बेटी व ससुर घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त मृतका का पति मनोज मनकोटिया गाड़ी चला रहा था। मिली जानकारी के अनुसार मनोज मनकोटिया अपनी पत्नी रिंकी देवी उम्र 33 वर्ष, पिता अजीत सिंह, बेटे नीलक्ष उम्र सात वर्ष व बेटी निहारिका उम्र 11 वर्ष के साथ शिवरात्रि पर आयोजित सत्संग में भाग लेकर बांसा दा मोड़ हाड़ा स्थित अपने घर वापिस आ रहा था। ऐसे में घर से मात्र दो किलोमीटर पहले उनकी निजी ऑल्टो कार रैहन पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में पीछे से टकरा कर उसके नीचे घुस गई।

विज्ञापन


इससे पति मनोज मनकोटिया के साथ अगली सीट पर बैठी उसकी पत्नी रिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार की पिछली सीट पर बैठे मनोज के पिता अजीत सिंह, बेटी निहारिका भी घायल हो गए। बेटे निलक्ष को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया। यहां रिंकी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे परिजन पठानकोट स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने रिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मनोज मनकोटिया, पिता अजीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा रैफर कर दिया गया है। बेटी निहारिका नूरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। रिंकी देवी के पति मनोज मनकोटिया जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर हैं।
विज्ञापन


नींद की झपकी आने से खोया नियंत्रण
जानकारी के अनुसार हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस बीच दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी रैहन के ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और कार व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं रिंकी देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी माह में तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना
तलवाड़ा-राजा का तालाब सड़क पर फरवरी माह में यह तीसरी सड़क दुर्घटना है। इससे पहले 8 फरवरी को तलाड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक की कार की यहां से तीन किलोमीटर आगे बेसहारा पशु को बचाते हुए पेड़ से टकराने पर मौत हुई थी। वहीं, 12 फरवरी को लगभग दो सौ मीटर दूरी पर बाइक कार की टक्कर में दो युवाओं की मौत हो चुकी है।


मामला दर्ज कर जांच शुरू की
एडीशनल एएसपी नूरपुर मदन कांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, तथ्यों को जुटाकर पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed