{"_id":"62ff40d7823ee2796b7ef0d4","slug":"road-accident-manali-truck-and-thar-collide-on-chandigarh-manali-highway-couple-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident Manali: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रक और थार गाड़ी में टक्कर, उत्तर प्रदेश के दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident Manali: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रक और थार गाड़ी में टक्कर, उत्तर प्रदेश के दंपती की मौत
Fri, 19 Aug 2022 06:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:17 PM IST
सार
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 17 मील नामक स्थान पर एक ट्रक और थार गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि थार गाड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के दंपती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मनाली में ट्रक व थार में टक्कर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 17 मील नामक स्थान पर एक ट्रक और थार गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि थार गाड़ी चकनाचूर हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के दंपती की मौके पर मौत हो गई। दंपती हनीमून मनाने के लिए मनाली आ रहा था। बताया जा रहा है कि दंपती करीब तीन महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधा था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक हादसे के बाद से मौके से फरार है। गुरुवार रात को 12:30 बजे उत्तर प्रदेश का दंपती मनाली आ रहा था। मनाली से करीब 11 किलोमीटर पीछे 17 मील में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (एचपी-64-6667) के साथ उनकी थार गाड़ी (यूपी 94ए-6068) की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में रोहित कौशिक (23) पुत्र आनंद कौशिक और मानसी (23) पत्नी रोहित मकान नंबर 89 काकरी तहसील तालबेहट जिला ललितपुर, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। पुलिस उप अधीक्षक हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन