फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident Kullu: Car fell into ditch on Kalog-Dwarch road, two youths died

Road Accident Kullu: कलोग-डवार्च सड़क पर खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Sun, 19 Feb 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, नित्थर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Feb 2023 08:27 PM IST
सार

 प्रदेश के कुल्लू जिले में आउटर सिराज क्षेत्र की दुराह पंचायत को जोड़ने वाले कलोग-डवार्च मार्ग पर रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन
Road Accident Kullu: Car fell into ditch on Kalog-Dwarch road, two youths died
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आउटर सिराज क्षेत्र की दुराह पंचायत को जोड़ने वाले कलोग-डवार्च मार्ग पर रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह कार में सवार होकर दो युवक जा रहे थे। इसी बीच सुबह 11:00 बजे कलोग-डवार्च मार्ग पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी सड़क से दो सौ मीटर नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को घटनास्थल से निकाला गया।

विज्ञापन


हादसे में निखिल (17) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव शमोह, उपतहसील नित्थर, जिला कुल्लू और जितेंद्र (22) पुत्र ख्याले राम निवासी गांव लगोणी, उपतहसील नित्थर, जिला कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो घरों के चिराग बुझ गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर से एंबुलेंस दुर्घटना के कुछ समय के बाद ही पहुंच गई थी। निरमंड पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवकों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed