फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident kangra: Class 12 student died, another injured in car-bike collision

Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल

Sat, 11 Feb 2023 10:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

प्रदेश की कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर की रैहन चौकी के भराल क्षेत्र में शनिवार दोपहर कार-बाइक की टक्कर में भरमाड़ निवासी युवक अश्मित की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident kangra: Class 12 student died, another injured in car-bike collision
कार-बाइक की टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर की रैहन चौकी के भराल क्षेत्र में शनिवार दोपहर कार-बाइक की टक्कर में भरमाड़ निवासी युवक अश्मित की मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा उसका दोस्त ईशान चंबियाल पुत्र रछपाल निवासी देहरी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जमा दो का 17 साल का छात्र अश्मित पुत्र कुशल कुमार अपने दोस्त ईशान के साथ ट्यूशन पढ़कर उसे रैहन से देहरी छोड़ने आ रहा था। ऐसे में रैहन से एक किलोमीटर दूर भराल में अश्मित की बाइक एचपी 54 डी-2827 की कार नंबर एचपी 88 ए-1102 से जोरदार टक्कर हो गई। कार चालक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी जाझवां के रूप में हुई है। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दोनों घायल लड़कों को स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने अश्मित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल ईशान को प्राथमिक इलाज के बाद सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर किया गया। इस बीच दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी रैहन के प्रभारी एसआई नरेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक और कार को कब्जे में ले लिया, जबकि अश्मित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन


अश्मित के पिता कुशल कुमार अध्यापक हैं, जबकि माता गायिका हैं। अश्मित का एक बड़ा भाई भी है। तलवाड़ा-राजा का तालाब मार्ग पर तीन दिन में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। इससे दो दिन पहले भी तलाड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक की कार की लगभग दो किलोमीटर दूर बेसहारा पशु को बचाते हुए पेड़ से टकराने पर मौत हुई थी। एडशिनल एसपी नूरपुर मदन कांत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अश्मित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। तथ्यों को जुटाकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed