फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Road Accident in Dharamshala himachal pradesh

Road Accident: धर्मशाला में अनियंत्रित होकर नीचे गिरी जीप, एक की मौत, चार घायल

Sun, 18 Dec 2022 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 08:17 PM IST
सार

धर्मशाला में सोकणी का कोट ग्राम पंचायत में एक मुद्रिका जीप अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। दो घायलों को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Road Accident in Dharamshala himachal pradesh
अनियंत्रित होकर नीचे गिरी जीप - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में सोकणी का कोट ग्राम पंचायत में एक मुद्रिका जीप अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। दो घायलों को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार श्यामनगर का एक परिवार मुद्रिका जीप में पिकनिक मनाने के लिए सोकणी दा कोट ग्राम पंचायत के तहत टिल्लू गांव गया था। रविवार सायं जब वापस आ रहे थे तो सोकणी का कोट ग्राम पंचायत के पास एक मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिरकर पलट गई। गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी चढ़ाई पर रुक गई। चालक ने ब्रेक लगाई, लेकिन ब्रेक नहीं लगी। स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां पर एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (58) निवासी श्यामनगर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में जीप चालक मंगल (45) निवासी खनियारा, सुमीती गुरंग (55) निवासी दाडनू, महेश कुमार (65) निवासी दाडनू तथा निर्मला देवी (50) निवासी संदवां तहसील नूरपुर शामिल हैं। उधर, सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुद्रिका जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चार घायल हुए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed