फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road Accident Four injured, one killed in car and truck collision in Theog

Road Accident: ठियोग में कार और ट्रक की टक्कर में चार घायल, एक की मौत

Fri, 02 Dec 2022 11:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 11:50 AM IST
सार

उपमंडल ठियोग में एनएच 105 पर बिजली दफ्तर के पास कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार शाम 6:00 बजे के करीब हुआ।

विज्ञापन
Road Accident Four injured, one killed in car and truck collision in Theog
ठियोग में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले उपमंडल ठियोग में एनएच 105 पर बिजली दफ्तर के पास कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा शाम 6:00 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद एनएच पांच पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आईजीएमसी भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अंकु शर्मा निवासी गांव अलौग डाकघर देवगढ़ के तौर पर हुई है। एसएमओ डॉ. दलीप टेक्टा के अनुसार हादसे में प्रेम चंद पुत्र हेतराम, शिशु पाल पुत्र लायक, सुंदर शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा और दीपक शर्मा पुत्र जयराम शर्मा सभी निवासी गांव देवगढ़ कोटखाई घायल हैं। थाना के प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed