फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   road accident: Car of a family returning from a wedding ceremony falls into a ditch, three killed

Himachal: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, तीन की मौत; दो गंभीर घायल

Tue, 19 Nov 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 05:49 PM IST
सार

चंबा जिले में भरमौर-गरीमा मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
road accident: Car of a family returning from a wedding ceremony falls into a ditch, three killed
चंबा में कार दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-गरीमा मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चालक विजय कुमार (44) पुत्र धर्म चंद्र निवासी गांव संचूई, उनकी पत्नी तृप्ता देवी (35) और विजय कुमार के छोटे भाई कमलेश (36) शामिल हैं। यह परिवार सोमवार रात को अपने रिश्तेदार के घर में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस घर लौट रहा था। सावनपुर के पास नियंत्रण खो देने से कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sukhu Govt Two Years: सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न में आएंगे राहुल, प्रियंका और खरगे
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां पर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंच गए। साथ में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। कमलेश कुमार और तृप्ता देवी की मौके ही मौत हो चुकी थी। जबकि चालक विजय कुमार ने चंबा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। जबकि घायल होने वालों में चालक विजय कुमार की बेटी नंदनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, शिव कुमार पुत्र मान सिंह निवासी गांव संचूई को चंबा मेडिकल काॅलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना स्थल से लेकर पुलिस चश्मदीदों से मिलकर बयान ले रही है। ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना में मारे गए लोगों की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक डॉ. जनकराज ने घटना में मरने वाले लोगों के प्रति अपनी संवदेना प्रकट की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उनके परिवार को प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed