{"_id":"673b2cacce1dd7b32b079bc5","slug":"sukhu-govt-two-years-rahul-priyanka-and-kharge-will-attend-sukhu-government-s-two-year-celebration-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukhu Govt Two Years: सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न में आएंगे राहुल, प्रियंका और खरगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukhu Govt Two Years: सुक्खू सरकार के दो साल के जश्न में आएंगे राहुल, प्रियंका और खरगे
Tue, 19 Nov 2024 09:34 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:34 AM IST
सार
सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर आएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर आएंगे। इन्हें न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
11 दिसंबर को बिलासपुर में हिमाचल सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश में चल रहीं कल्याणकारी योजनाओं की सभी विभाग जानकारियां भी देंगे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दूसरे वर्ष में जिन योजनाओं को शुरू किया गया है, उनके प्रचार-प्रसार के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal Bijli Board News: 14 साल बाद फिर बिजली बोर्ड के विघटन की तैयारी, उद्योगों के लिए बनेगी नई कंपनी
विज्ञापन
आगामी तीन वर्ष के दौरान सरकार की क्या प्राथमिकताएं रहेंगी, इसका खुलासा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 दिसंबर को जनसभा के दौरान करेंंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल सहित कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के लिए आभार कार्यक्रम बिलासपुर में आयोजित किया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां होने वाली जनसभा में 25 हजार लोग शामिल होंगे। बिलासपुर के अलावा शिमला, सोलन, मंडी और हमीरपुर से कार्यकर्ता मुख्य तौर पर आएंगे। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस दौरान सम्मानित किया जाएगा। सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड भी कार्यक्रम के माध्यम से जनता के बीच रखेगी।