{"_id":"63369235475d3528ea238f14","slug":"road-accident-car-fell-into-a-ditch-in-himachal-s-sujanpur-one-teacher-killed-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: हिमाचल के सुजानपुर में खाई में गिरी कार, एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: हिमाचल के सुजानपुर में खाई में गिरी कार, एक शिक्षक की मौत, दूसरा घायल
Fri, 30 Sep 2022 12:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:22 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गवारडू में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सुजानपुर में खाई में गिरी कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गवारडू में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को टौणीदेवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहंज में सेवारत दो शिक्षक शुक्रवार सुबह कार में सवार होकर घर से स्कूल के लिए निकले।
विज्ञापन
इसी दौरान गवारडू में यह हादसा हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। मृतक की शिनाख्त अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। हादसे में सवंत सिंह उर्फ राजू घायल है। मृतक अश्वनी कुमार टीजीजी(नॉनमेडिकल) के पद पर सेवारत था। जबकि जसवंत सिंह लेक्चरर इकोनॉमिक्स के पद पर सेवारत हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौहंज में सेवारत थे।
विज्ञापन