पांच सौ मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में हुए एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। दोनों मृतक स्थानीय हैं।
मामला शनिवार देर रात का है जब रायनों कार में सवार होकर चार स्थानीय लोग पतलीकूहल से बड़ाग्रां जा रहे थे। इसी दौरान पनगां मार्ग में चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गहरी खाई में गाड़ी गिरने के कारण्ा काफी समय के बाद कड़ी मशक्कत से स्थानीय दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को पहुंचाया अस्पताल
रात का अंधेरा और खाई होने के कारण घायलों को सड़क तक लाने में पुलिस और स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
मौके पर लोग पहुंचे तो दो लोग दम तोड़ चुके थे जबकि दो अन्यों को गंभीर चोटें आई थी। दोनों घायलों को निजी वाहन के माध्यम से
मृतकों की पहचान मनोहर लाल (45) बड़ा ग्रां रोशन लाल ( 22) निवासी बंजार के तौर पर हुई है।