फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Road accident at Dilwan on the Chandigarh-Dharamshala highway; two people critically injured.

Una: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर दिलवां में सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

Sat, 25 Jul 2026 10:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 10:22 AM IST
सार

उपमंडल अंब के अंतर्गत दिलवां के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार शिवम अस्पताल ऊना में चल रहा है।

विज्ञापन
Road accident at Dilwan on the Chandigarh-Dharamshala highway; two people critically injured.
चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर दिलवां में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपमंडल अंब के अंतर्गत दिलवां के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार शिवम अस्पताल ऊना में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचपी नंबर की कार शिमला से धर्मशाला की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक सड़क किनारे वाहन रोककर कुछ देर के लिए फ्रेश होने के लिए उतर गया। इसी दौरान पीछे से चंडीगढ़ की ओर से आ रही ईको कार तेज रफ्तार में आकर खड़ी कार से जा टकराई।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए और उसके सभी शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं टक्कर से एंडेवर कार भी करीब 25 फीट आगे खिसक गई। बताया जा रहा है कि ईको कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे, जो चंडीगढ़ से आ रहे थे। हादसे में ईको कार में सवार दो लोगों की टांगें टूट गईं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवम अस्पताल, ऊना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed