{"_id":"44e77fd178e3f48a80ba4a868e514eba","slug":"rl-sharma-will-be-technical-university-s-new-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएल शर्मा तकनीकी विवि के नए वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएल शर्मा तकनीकी विवि के नए वीसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 11 May 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय को लंबे समय के बाद आखिरकार वाइस चांसलर नसीब हो गया है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से वीसी का पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
सरकार ने छंटनी प्रक्रिया को पूरा करने के पश्चात आरएल शर्मा को वीसी के पद पर नियुक्त किया है। आरएल शर्मा एनआईटी के विद्यार्थी रहे हैं तथा वर्तमान में जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार देर शाम हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर के वाइस चांसलर के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पूर्व में तैनात वीसी शशि धीमान को प्रदेश विवि प्रबंधन से स्वीकृत अवकाश समाप्त करने के कारण पद छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
उसके बाद से ही वीसी का पद रिक्त चला हुआ था। वाइस चांसलर के पद को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने लोस चुनाव से पहले हाई पावर कमेटी गठित कर प्रक्रिया शुरू की थी।
कमेटी ने वीसी के पद के लिए आवेदन मांगे थे। प्राप्त आवेदनों पर विचार करने के पश्चात कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट भेज दी थी। इसके आधार पर अब सरकार ने आदेश जारी किए हैं।