फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   river rafting in beas river kullu manali at five new locations nod by tourism department himachal

पर्यटन विभाग ने दी हरी झंडी: ब्यास की लहरों में अब पांच स्थानों पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच

Sat, 02 Apr 2022 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Apr 2022 11:44 AM IST
सार

एसडीएम मनाली और जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने जिले की पांच रिवर राफ्टिंग साइटों को पास कर अधिसूचित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कमेटी के निरीक्षण के बाद राफ्टिंग साइटों को पास किया गया है।

विज्ञापन
river rafting in beas river kullu manali at five new locations nod by tourism department himachal
कुल्लू में रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाते सैलानी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू और मनाली में अब पांच स्थानों पर रिवर राफ्टिंग होगी। प्रदेश सरकार ने कुल्लू-मनाली में बहने वाली ब्यास नदी में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए रिवर राफ्टिंग साइटों को पास कर अधिसूचित कर दिया है। कुल्लू में अब दो की बजाय पांच साइटों पर राफ्टिंग होगी। कुछ साइटों को सुरक्षा मानकों के कारण छोटा कर दो भागों में बांटा है तो कुछ साइटों का विस्तार भी किया है।  

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के निदेशक ने हिमाचल प्रदेश रिवर राफ्टिंग नियम 2005 के नियम 6-ई के अंतर्गत ब्यास नदी पर बबेली से वैष्णो देवी मंदिर कुल्लू, पिरडी से झीड़ी नजदीक नेचर पार्क, आरके पुल भुंतर बाईपास से झीडी, शाढ़ाबाई से झीड़ी नजदीक नेचर पार्क, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायसन से बंदरोल नजदीक शूटिंग रेंज के क्षेत्र को रिवर राफ्टिंग के लिए पास कर दिया है। 
विज्ञापन


खास यह है कि जिले में अब तमाम साइटें तकनीकी तौर पर परखने के बाद अधिसूचित की गई हैं। फिलहाल साहसिक खेलों के बहाल होने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही राफ्टिंग समेत अन्य साहसिक खेलें बहाल हो सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम मनाली और जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने जिले की पांच रिवर राफ्टिंग साइटों को पास कर अधिसूचित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कमेटी के निरीक्षण के बाद राफ्टिंग साइटों को पास किया गया है। कुछ साइटों का विस्तार हुआ है तो कुछ साइटें सुरक्षा की दृष्टि से छोटी भी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी ऑपरेटर इन अधिसूचित साइटों पर यदि व्यावसायिक तौर पर राफ्टिंग करना चाहता है तो वह डीटीडीओ कुल्लू के कार्यालय में या फिर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।


सोलंगनाला की वादियों में छाया सन्नाटा
साहसिक खेलें बंद होने के कारण मनाली की प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में सन्नाटा पसर गया है। पैराग्इडिंग और अन्य साहसिक खेलें नहीं होने के कारण यहां पहुंच रहे सैलानी मायूस होकर लौट रहे हैं। सैलानियों को मनाली आकर भी साहसिक गतिविधियां करने को नहीं मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed