{"_id":"5eaab9d8df1ff97a1b76ac1d","slug":"rishi-kapoor-had-a-deep-bond-with-shimla-had-tea-sips-in-jakhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर का शिमला से था गहरा नाता, जाखू में ली थी चाय की चुस्कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि कपूर का शिमला से था गहरा नाता, जाखू में ली थी चाय की चुस्कियां
Thu, 30 Apr 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
ऋषि कपूर का शिमला से था गहरा नाता
- फोटो : अमर उजाला
जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का हिमाचल से भी गहरा नाता रहा। पहाड़ों की रानी में शूटिंग के लिए ऋषि कपूर तीन बारे आए थे। 2016 जनवरी से फरवरी तक पूरा एक महीना शिमला में रुके।
विज्ञापन
चेल्सी स्कूल परिसर में सनम रे फिल्म के कई सीन फिल्माए गए थे। आइजीएमसी के पूर्व एमएस डॉ. रमेश चंद ने भी फिल्म में किरदार अदा किया। डॉ. रमेश ने बताया कि ऋषि कपूर का स्वभाव बहुत अच्छा था। वे आम इंसान की तरह व्यवहार करते थे। उन्होंने एक्टिंग के कुछ टिप्स भी उन्हें दिए। इसके अलावा शिमला के कई कलाकारों ने इस महान एक्टर के साथ काम किया।
विज्ञापन
बहल प्रोडक्शन हाउस के विशाल बहल ने बताया कि चिंटू जी, सनम रे और एक अन्य फिल्म की शूटिंग ऋषि कपूर ने शिमला में की थी। इसी बीच यहां से वे जाखू मंदिर गए थे। भगवान हनुमान के दर्शनों के बाद उन्होंने परिसर कैंटीन में चाय की चुस्कियां भी ली थी। मौजूद स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन