{"_id":"58ab0ae24f1c1b0a53b23407","slug":"rishi-dhawan-sold-for-55-lakh-to-kkr-in-the-2017-indian-premier-league-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"केकेआर ने 55 लाख में खरीदा हिमाचल का ये ऑलराउंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केकेआर ने 55 लाख में खरीदा हिमाचल का ये ऑलराउंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 21 Feb 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के 10वें संस्करण में हिमाचल के ऋषि धवन केकेआर से खेलेंगे। सोमवार को बंगलूरू में हुई 352 खिलाडि़यों की नीलामी में ऋषि धवन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 लाख रुपये में खरीदा है। ऋषि धवन का बेस प्राइज 30 लाख रुपये था। इनकी बोली 55 लाख तक गई।
विज्ञापन
केकेआर से पहले गुजरात लायंस ने भी धवन पर बोली लगाई, लेकिन आखिर में केकेआर ने 55 लाख की नीलामी लगाकर ऋषि धवन को टीम में शामिल कर लिया। पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलने वाले धवन को टीम ने इस बार रिलीज कर दिया था। आईपीएल के अब तक के संस्करणों में धवन पहली बार केकेआर से खेलेंगे।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा धवन मुंबई इंडियन्स से भी खेल चुके हैं। इधर, केकेआर में शामिल होने के बाद ऋषि धवन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स युवा खिलाडि़यों को मौका देती है। इस आईपीएल में गेंद और बल्ले दोनों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगा। ऋषि के पास 30 से अधिक आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन