{"_id":"0678d20593df9f29764d6a3e66129e77","slug":"rishi-dhawan-in-kings-elevan-punjab-ipl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स इलेवन में ही रहेंगे स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किंग्स इलेवन में ही रहेंगे स्टार क्रिकेटर ऋषि धवन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल सीजन-9 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन हिमाचल के किसी भी क्रिकेटर की बोली नहीं लग सकी है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए फिलहाल खुशखबरी यही है कि टीम इंडिया से खेल चुके मंडी के ऋषि धवन इस साल भी किंग्स इलेवन पंजाब से ही खेलेंगे।
विज्ञापन
धवन का इस टीम के साथ तीन साल का करार है। वे लगातार तीसरी साल इस टीम से खेलेंगे। धवन के पिता आरके धवन ने बताया कि रिशी इस सीजन भी किंग्स इलेवन से ही खेलेंगे। इस सीजन में धवन के अलावा अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, विपुल कुमार, पारस डोगरा पर टीमों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी भी हिमाचल की तरफ से दौड़ में हैं। एचपीसीए प्रवक्ता विशाल मरवाह ने बताया कि हिमाचल के कई खिलाड़ी दौड़ में हैं। अंकुश बैंस, प्रशांत चोपड़ा, विपुल और पारस डोगरा से काफी उम्मीद है।
विज्ञापन