एचपी यूनिवर्सिटीः एसएफआई और एबीवीपी में खूनी संघर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समरहिल चौक पर मंगवार देर रात पूर्व छात्र नेता पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई है। घटना मंगलवार रात करीब दस बजे के बाद की है। घायल हुए युवक जीता सिंह नेगी को साथियों ने घायल होने के बाद उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। थाना बालुगंज में दोनों पक्षों की ओर से जानलेवा हमला करने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
जिसमें पुलिस घायल युवक के साथियों की ओर से दर्ज की गई शिकायत और उसमें लगाए गए आरोपों के आधार पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी हमलावरों की ओर से भी शिकायत आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डंडे और रॉड से पीटना शुरू कर दिया
घायल पूर्व छात्र नेता के साथियों की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात को जब प्रभु नेगी, युधीष्ट्र, जीता सिंह नेगी परिसर में लाहौल स्पीति छात्र संगठन के कार्यक्रम में जा रहे थे, तो अचानक प्रदीप, मनदीप, नरेश, सन्नी, अमित, कुशल कौंडल और विक्रंात गाड़ी में आए और उन्होंने तेजधार हथियार से उप पर हमला कर दिया।
उधर दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज की गई शिकायत में सुशांत वीर सिंह, पुनीत प्रकाश समरहिल बाजार की ओर जा रहे थे, अचानक आठ लोग युधीष्ट्र नेगी, जीता नेगी, पुर्ण नेगी, प्रभु नेगी, पुनीत धांटा, राहुल विक्रम, लोकेंद्र और नंदन ने उनका रास्ता रोका और उन्हें डंडे और रॉड से पीटना शुरू कर दिया।
घायल युवक जीता सिंह नेगी पूर्व में जनजातीय छात्र संघ के मुख्य सलाहकार और एसएफआई की विवि इकाई के मुख्य पदों पर कार्य कर चुके है। उधर, एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।