फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ring to Red Mobile App Launched

युवाओं ने बनाई ऐप, सिर्फ एक क्लिक में मिलेगी हर जानकारी

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ring to Red Mobile App Launched

अब आपके मोबाइल पर रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हर अपडेट बस एक क्लिक पर मिलेगा। पालमपुर और मंडी के चार युवाओं ने एक ऐसी ऐप बनाई है, जिसमें शहरों के क्लीनिक, अस्पताल और रेस्टोरेंट से संबंधित हर जानकारी मिलेगी। प्लंबर और कारपेंटर आदि भी इस ऐप के जरिये मिल जाएंगे।

विज्ञापन


ऐप को डिजाइन करने वाले युवा एक वर्ष से इस काम में जुटे थे। यह ऐप 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर लांच की गई। ऐप में महज सामान और शहर का नाम डालने से हर छोटे-बड़े स्टोर की जानकारी मिलेगी। ऐप को डिजाइन करने वाले रोहित, अश्वनी, अमित और अनिल मंहत ने कहा कि इसे उन्होंने रिंग टू रेड का नाम दिया है। ऐप में सूबे के हर शहर के बड़े और मध्यम वर्गीय स्टोर को ऐप के जोड़ा है।
विज्ञापन


हर स्टोर के नंबर सहित प्रोडक्ट की जानकारी होगी। कपड़े, ज्वेलरी, दवाइयों, सहित अन्य सभी चीजें इस ऐप से मिलेंगी। अपना जिला छोड़कर अन्य शहरों में रह रहे लोगों को इस ऐप से फायदा मिलेगा। कहा कि ऐप में कारपेंटर, मिस्त्री, प्लंबर सहित अन्य श्रेणियों के वर्करों के नंबर भी रहेंगे। यह ऐप पहले चरण में मंडी और हमीरपुर में लांच की गई है। बाद में इससे प्रदेश के शहरों के छोटे-बड़े स्टोर जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्ट-शहर का नाम डालने पर खुलेगी लिस्ट

Ring to Red Mobile App Launched

उन्होंने कहा कि ऐप में प्रोडक्ट और शहर का नाम डालने से स्टोर की लिस्ट सामने आएगी। यदि आपको किसी मिस्त्री, कारपेंटर की जरूरत है तो श्रेणी चयनित कर शहर का नाम डालकर मिस्त्री, कारपेंटर के नाम नंबर सहित लिस्ट सामने आ जाएगी।

होटल, रेस्टोरेंट, क्लीनिक, अस्पताल सहित अन्य जानकारियां भी मिलेंगी। अनिल महंत ने कहा गूगल प्ले स्टोर में रिंग टू रेड नाम की इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed