फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rift in Himachal congress leaders did not attended meeting

कांग्रेस में गुटबाजी हावी, 21 में से मात्र चार विधायक पहुंचे बैठक में

Thu, 05 Dec 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Dec 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Rift in Himachal congress leaders did not attended meeting
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो)

प्रदेश कार्यकारिणी भंग होने के बाद भी हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी पूरी तरह हावी है। वीरवार को पार्टी मुख्यालय कांग्रेस भवन शिमला में बुलाई गई बैठक में 21 में से मात्र चार विधायक ही शामिल हुए। नई दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली महारैली की तैयारियों के लिए बैठक बुलाई गई थी। कांग्रेस के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित कई बड़े नेताओं ने बैठक से किनारा किया। इससे हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित करने में जुटे प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की परेशानियां बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का कांग्रेस आयोजन कर रही है। बैठक की तैयारियों के लिए वीरवार को राठौर ने पार्टी मुख्यालय में विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व पार्टी अध्यक्षों को बुलाया था, लेकिन बैठक में विधायक नंद लाल, इंद्रदत्त लखनपाल, लखविंद्र सिंह राणा और मोहन लाल ब्राक्टा ही शामिल हुए।
विज्ञापन


नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित बीते कुछ दिनों से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से दिल्ली में मिलने वाले नेता भी बैठक में शामिल नहीं हुए। इनके अलावा पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधायक अजय महाजन, रवि ठाकुर, प्रकाश चौधरी, गंगूराम मुसाफिर, मनसा राम, कुलदीप सिंह पठानिया, यादविंद्र गोमा, आदर्श सूद, टेकचंद डोगरा, रघुवीर सिंह, अजय बहादुर, चेतराम ठाकुर, धर्मशाला के मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, केहर सिंह खाची, राहुल ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, गीता नेगी, शशि शर्मा बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने बताया कि शुक्रवार को भी बैठक होनी है। राठौर ने कहा कि दिल्ली महारैली में हिमाचल से एक हजार कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए हर ब्लॉक से 16 कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने को कहा है। सभी लोग हिमाचल भवन नई दिल्ली से हिमाचली परिधानों में रैली स्थल रामलीला मैदान को पैदल कूच करेंगे। हिमाचल भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को रजनीश किमटा और केवल पठानिया कोऑर्डिनेट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed