फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rift in BJP fir lodged on bjp leader by barsar bjp adhyaksh

बड़सर भाजपा अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के नेता पर दर्ज करवाया मामला

Wed, 04 Nov 2020 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Rift in BJP fir lodged on bjp leader by barsar bjp adhyaksh
फाइल फोटो

विधानसभा क्षेत्र बड़सर के मंडल भाजपा अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी और एक अन्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। मंडल अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए लगाए गए होर्डिंग में उनका फोटो बिना सूचना प्रकाशित करने पर आपत्ति जताई है। विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए इस तरह के होर्डिंग को लेकर भाजपा में घमासान मच गया है।

विज्ञापन


दरअसल, बड़सर मंडल भाजपा के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर यहां से तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक रहे बलदेव शर्मा के सबसे करीबी जाने जाते हैं। इस बार भी बलदेव शर्मा की पैरवी के चलते ही उन्हें मंडल भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया जबकि विधानसभा क्षेत्र में दीपावली व नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं वाले विशाल होर्डिंग पर बड़ी तस्वीर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर की है।
विज्ञापन


विनोद ठाकुर वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र परिसर में काफी सक्रिय हैं। लेकिन बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विनोद ठाकुर की सक्रियता के कारण उनका खासा विरोध भी शुरू हो गया है। पूर्व भाजपा विधायक बलदेव शर्मा के अलावा इस क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के राकेश शर्मा बबली, हिमाचल ग्रामीण बैंक के चेयरमैन कमल नयन और जुगल किशोर ठाकुर समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी पूर्व में विधानसभा चुनावों में टिकट को लेकर जद्दोजहद करते नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़सर में भाजपा के अंतर्कलह के चलते ही वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। लेकिन अब वर्ष 2022 के विस चुनावों से पूर्व भाजपा में फिर से अंतर्कलह शुरू हो गई है।


उधर, बडसर थाना के प्रभारी मस्तराम नाईक ने कहा कि मंडल भाजपा अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने क्षेत्र में लगे होर्डिंग में उनका फोटो प्रकाशित करने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed