फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ridge Maidan decorated for the centenary celebrations of Guru Tegh Bahadur's martyrdom

Shimla News: गुरु तेग बहादुर के शहीदी शताब्दी समारोह के लिए सजा रिज मैदान

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ridge Maidan decorated for the centenary celebrations of Guru Tegh Bahadur's martyrdom
आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के साथ होगी दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत, सीएम सुक्खू करेंगे शिरकत
विज्ञापन

दो नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए रिज मैदान सज चुका है। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन के साथ होगी।

यह नगर कीर्तन सुबह 11:30 बजे सीटीओ, लोअर बाजार, शेरे पंजाब और मालरोड से होते हुए दोपहर 3:30 बजे रिज मैदान पहुंचेगा। यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत करेंगे। इसके बाद रिज मैदान पर सजाए दीवान पर बाबा जी का प्रकाश किया जाएगा। गतका दलों की प्रस्तुति के अलावा आनंदपुर साहिब के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। 2 नवंबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समारोह में शामिल होंगे। रिज मैदान पर पंडाल लगा दिया है। इसके अलावा पुस्तकालय, गेयटी थियेटर और वेटिंग ट्री सहित चुनिंदा जगहों पर लाइटें लगाकर उन्हें सजाया है। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंदर सिंह ने बताया कि बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा के अलावा विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में गुरुनानक की संगत यहां पर आएंगी। वहीं सनातन धर्म सभा, सूद सभा और वाल्मीकि सभा के अन्य सदस्य भी इस समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन


पहले दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम
समारोह के पहले दिन दोपहर 3:00 से 3:30 बजे तक गुरमति कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन, 3:30 से 4:00 बजे तक प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, 4:00 से 4:30 बजे तक श्री गुरु सिंह सभा शिमला के हजूरी रागी भाई सुखजिंदर सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। 4:30 से 4:45 बजे तक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संबोधन, 4:45 से शाम 6:00 बजे तक श्री दरबार साहिब अमृतसर के जूरी रागी भाई गुरदेव सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। 6:00 से 6:45 बजे तक श्री दरबार साहिब अमृतसर के हेड ग्रंथी ज्ञानी बलजीत सिंह द्वारा पाठ श्री रहिरास साहिब जी, 6:45 से 7:30 बजे तक प्रचारक सुकृत ट्रस्ट लुधियाना के सरबजीत सिंह और रेणुका द्वारा गुरमति विचार, 7:30 से 8:45 बजे तक श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई शौकीन सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन अरदास और हुकमनामा के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा
हिमाचल प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को रिज मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी तैयारियां बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि समारोह का भव्य आयोजन हो और श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article