फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ride with Pride' taxi service; inquiries required for details.

Shimla News: राइड विद प्राइड टैक्सी की सवारी, जानकारी के लिए पूछताछ जरूरी

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ride with Pride' taxi service; inquiries required for details.
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की शहर के उपनगरों से मालरोड और पुराना बस अड्डा से सीटीओ चौक तक चल रही राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा लोगों को लाभ मिल रहा है। लेकिन इस टैक्सी के किराये और समयसारिणी की किसी भी स्टेशन पर जानकारी सूचना बोर्ड पर नहीं दी है। संवाददाता ने इसका जायजा लिया। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट:-
विज्ञापन

सवारियां एक-दूसरे से पूछकर लगाती हैं किराये पता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की शहर के उपनगरों से मालरोड और पुराना बस अड्डा से सीटीओ चौक तक संचालित की जा रही राइड विद प्राइड, टैक्सी सेवा में प्रतिदिन हजारों लोग सफर करते हैं। हैरत इस बात की है कि टैक्सियों के आने-जाने के सही समय और निर्धारित किराये की जानकारी टैक्सी स्टैंड या ठहराव पर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में इन टैक्सियों में सफर करने वाले शहर के लोगों को एक-दूसरे से पूछकर ही समय और किराये की जानकारी जुटानी पड़ रही है।कायदे से हर स्टॉपेज और आवागमन के स्थानों पर समयसारिणी और निर्धारित किराये की दरों का बोर्ड लगाकर प्रदर्शन किया जाना चाहिए। इससे सवारियों को न तो टैक्सी के लिए अनावश्यक इंतजार करना पड़ेगा और न ही जानकारी के लिए पूछताछ करनी पड़ेगी। शुरुआत में निगम ने कागज पर प्रिंट निकालकर समयसारिणी जरूर चिपकाई थी लेकिन वह अब नजर नहीं आती। निगम के टैक्सी विंग को बाकायदा बोर्ड लगाकर इस प्रकार की जानकारी प्रदर्शित करनी चाहिए। राजधानी के शिल्ली चौक से कसुम्पटी, सरघीण, खलीनी और झंझीड़ी के लिए टैक्सी सेवा पूरे दिन संचालित की जाती है। यहां वर्षाशालिका (शेल्टर) में लोग एक-दूसरे से ही टैक्सी के आने का समय पता कर इंतजार करते हैं। किराये को लेकर भी नए यात्रियों को चालक से टिकट मांगने पर ही जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के सीटीओ चौक से उपनगरों के लिए सबसे अधिक संख्या में टैक्सी सेवाएं चलाई जाती हैं। सुबह आठ से देर शाम आठ बजे के बाद तक यहां से चलने वाली टैक्सियों को लेकर कोई भी जानकारी यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं करवाई गई है। यहां से रोज चक्कर, चुंगीखाना, समरहिल, टुटू, शिवनगर, बालूगंज, पुराना बस अड्डा सहित अन्य निर्धारित रूटों पर टैक्सी का संचालन होता है। यहां भी किसी तरह की सूचना नहीं लगाई गई है।



पहले होती थी सूचना, अब नजर नहीं आती
सीटीओ चौक और शिल्ली चौक पर पहले इस तरह की सूचना उपलब्ध होती थी लेकिन अब वह नजर नहीं आती। निगम की यह अच्छी सेवा है, लेकिन एचआरटीसी की इस टैक्सी सेवा के किराए और समय को प्रदर्शित करने वाले बोर्ड लगाए जाने चाहिए। इससे न केवल शहर के लोगों, बल्कि बाहर से घूमने और काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

-राजेंद्र ठाकुर, निवासी, घणाहट्टी



नए यात्रियों के लिए सूचना प्रदर्शित करना जरूरी
टैक्सी में जो लोग रोज सफर करते हैं, उन्हें किराये, ठहराव और टैक्सी के आने-जाने की सूचना होती है। यदि किसी नए यात्री को किसी उपनगर या शहर के दूसरे हिस्से में काम के सिलसिले में जाना हो तो बिना सूचना बोर्ड के परेशानी होती है। ऐसे में सीटीओ चौक, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार और शिल्ली चौक पर इस तरह के बोर्ड लगाने चाहिए।


-महेश वर्मा, निवासी, टूटीकंडी



बोर्ड जल्द लगाने पर लिया जाएगा निर्णय
एचआरटीसी टैक्सी सेवा शुरू किए जाने के समय ठहरावों और स्टैंडों पर समयसारिणी लगाई गई थी। टैक्सी में सफर करने वाले नियमित यात्रियों को टाइमिंग की जानकारी पहले से होती है। बावजूद इसके यदि लोगों को समस्या पेश आ रही है, तो इस तरह के सूचना बोर्ड लगाने पर जल्द निर्णय लेकर इन्हें लगवाने का प्रयास किया जाएगा।

-एसआर ठाकुर, प्रभारी, एचआरटीसी राइड विद प्राइड, टैक्सी सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article