फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Revised pay scale arrears payment under State Civil Services Rules in himachal

Revised Pay Scale Arrear: हिमाचल के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को राहत, इसी महीने नकद मिलेगा एरियर

Sat, 17 Sep 2022 08:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 08:21 PM IST
सार

प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर इसी महीने नकद मिलेगा। शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान सरकारी कर्मियों को नकद मिलेगा।

विज्ञापन
Revised pay scale arrears payment under State Civil Services  Rules in himachal
कर्मचारियों को एरियर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर इसी महीने में नकद मिलेगा। शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान सरकारी कर्मियों को नकद मिलेगा। ग्रुप ए, बी, सी के कर्मियों को 50,000 और डी श्रेणी के कर्मियों को 60,000 रुपये तक का एरियर नकद मिलेगा। यह एरियर 1 जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक का दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उन सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतन एरियर का कोई भुगतान नहीं होगा, जिन्होंने न्यूनतम 15 फीसदी की वृद्धि के माध्यम से संशोधित वेतन के निर्धारण का विकल्प चुना है। पहले जारी अंतरिम राहत राशि एरियर के साथ समायोजित होगी। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के मामले में एरियर का भुगतान आयकर कटौती के अधीन होगा।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें पूरी अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन पेंशनरों की ग्रेच्युटी संशोधित वेतन में कम बन रही है और पहले ज्यादा दी गई है, वह भी एरियर में समायोजित होगी। 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक विभिन्न सरकारी विभागों या राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बोर्डों, निगमों आदि में राज्य सरकार के जिन कर्मियों ने कार्य किया है या कर रहे हैं, उन्हें संबंधित विभाग या पीएसयू, बोर्ड, निगम आदि की ओर से एरियर तैयार और वितरित किया जाएगा। यह आदेश उन सरकारी कर्मचारियों पर भी लागू होंगे, जिनका वेतन यूजीसी के वेतन ढांचे के तहत जारी होता है।



किसे कितना एरियर मिलेगा
श्रेणी                            एरियर(हजार रुपये में)
ग्रुप ए                                  50,000
ग्रुप बी                                50,000
ग्रुप सी                                50,000
ग्रुप डी                                60,000 तक


ये भी पढ़ें: Mythological Beliefs: हिमाचल के इस गांव में आज भी एक ही बैल से की जाती है खेत की जुताई, जानें वजह

पेंशनरों को मिलेगा ये लाभ
जिन कर्मियों की 1 जनवरी 2016 को या उसके बाद सेवानिवृत्त हुए हैं या मृत्यु हो गई, उन्हें पेंशन और परिवार पेंशन एरियर के प्रत्येक तत्व का 20 फीसदी भुगतान सितंबर 2022 के महीने में किया जाएगा। इसके लिए सीलिंग 50,000 रुपये तय की गई है। इसके साथ ही जिन कर्मियों की 1 जनवरी 2016 को या उसके बाद सेवानिवृत्त या मृत्यु हुई है, उन्हें ग्रेच्युटी के 20 फीसदी एरियर का भुगतान भी इसी महीने होगा। वहीं 2016 से पहले के पेंशनभोगियों, पारिवारिक पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2016 को पेंशन या पारिवारिक पेंशन में संशोधन के कारण अर्जित पेंशन या पारिवारिक पेंशन के 20 फीसदी एरियर का भी सितंबर में भुगतान होगा। यह एरियर 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक 50,000 की सीलिंग व जरूरी समायोजन के साथ देय होगा।

30 सितंबर को नियमित होंगे हजारों सरकारी कर्मचारी
उधर, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले हजारों कर्मचारी 30 सितंबर को नियमित होंगे। दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कार्मिक विभाग के आदेशों पर विभागीय अधिकारियों ने कसरत शुरू कर दी है। जिला अधिकारियों से सभी श्रेणियों के ऐसे कर्मचारियों की सूचियां निदेशालयों में जमा करवाने को कहा गया है। प्रदेश सरकार हर वर्ष 31 मार्च और 30 सितंबर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed