Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Review of BPL families in the Gram Sabha of Tutu-Majthai

Shimla News: टुटू-मजठाई की ग्राम सभा में बीपीएल परिवारों की समीक्षा

Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Review of BPL families in the Gram Sabha of Tutu-Majthai
50 में से 10 परिवार पाए गए पात्र
विज्ञापन

घरों की उचित जल निकासी की करें व्यवस्था : कश्यप
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। पंचायत टुटू-मजठाई में वीरवार काे ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों की पहचान के लिए उपमंडल अधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने निर्धारित मानदंडों के अनुरूप प्रस्तुत सर्वेक्षण रिपोर्ट को सभा के समक्ष रखा। सर्वेक्षण दल ने बीपीएल श्रेणी के लिए 50 आवेदकों में से सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार 10 परिवार पात्र बताए। ग्राम सभा द्वारा पारित इस सूची को अंतिम स्वीकृति हेतु उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) शिमला ग्रामीण को भेजा जाएगा। ग्राम सभा में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर पर्यावरण की स्वच्छता को लेकर प्रस्तावित आदर्श उप-नियम 2025 के ड्राफ्ट पर भी चर्चा की।


पंचायत प्रधान उत्तम सिंह कश्यप ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के मकसद से सरकार द्वारा प्रस्तावित उपनियम का ड्राफ्ट स्वागत योग्य है, लेकिन पंचायत में इस व्यवस्था को आरंभ करने के लिए वांछित आधारभूत सुविधाओं के अभाव में फिलहाल इसे लागू नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पंचायत के लोगों को बरसात के मौसम में अपने घरों के आसपास उचित जल निकासी व्यवस्था, रसोई और स्नानागार के गंदे पानी के लिए सोकपिट (गड्ढा) बनाने को कहा। ग्राम सभा में उपप्रधान केशपा राम, वार्ड सदस्य संजय कुमार, पंचायत सचिव सुनीता शर्मा, अनीता, कमलेश, कमला और रोजगार सेवक किरण शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article