{"_id":"5dd3fc8e8ebc3e54d446f90b","slug":"revenue-department-took-big-decision-over-patwari-recruitment-exam-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी भर्ती: राजस्व विभाग ने मानी चूक, लिया ये बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी भर्ती: राजस्व विभाग ने मानी चूक, लिया ये बड़ा फैसला
Wed, 20 Nov 2019 11:24 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्व विभाग ने पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में चूक मानी है। इसके चलते विभाग ने तीन प्रश्नों को रद्द किया है। अब 97 प्रश्नों के आधार पर ही मेरिट बनेगी या सभी अभ्यर्थियों को तीन नंबर ग्रेस में मिलेंगे। अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा में दो प्रश्नों के उत्तरों के सभी ऑप्शन गलत शीर्षक से मामला प्रमुखता से उठाया था, लेकिन राजस्व विभाग ने इसमें एक और प्रश्न भी जोड़ दिया है, जिसके सभी ऑप्शन गलत पाए गए हैं। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा के सी सीरीज के प्रश्न नंबर-54, 65 और 93 की चारों ऑप्शन गलत पाए गए।
विज्ञापन
वहीं, सीरीज ए में इन प्रश्नों की संख्या 54, 63 व 81 नंबर है। सीरीज बी में 51, 52 व 99 तथा सीरीज डी में इन प्रश्नों की संख्या 58, 64 और 86 थी। इसका सही उत्तर भी ऑप्शन में नहीं है। उधर, राजस्व विभाग के भू-रिकॉर्ड निदेशक देवा सिंह नेगी ने कहा कि तीन प्रश्नों के सभी ऑप्शन जांच में गलत पाए गए हैं। इसके चलते सभी सीरीज के तीनों प्रश्नों को रद्द माना गया है। अब 97 नंबर पर मेरिट बनानी है या सभी को ग्रेस मार्क्स देने हैं, इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन