फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   revenue department chowkidar shot dead over land dispute in una himachal pradesh

जमीन के विवाद में गोली मारकर पटवारघर के चौकीदार की हत्या

Sun, 06 Sep 2020 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Sep 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
revenue department chowkidar shot dead over land dispute in una himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

ऊना जिले के भदसाली गांव में रविवार को पानी की टंकी बनाने को लेकर हुए जमीन के विवाद में एक व्यक्ति पर गोली मारकर पटवारघर के चौकीदार की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी का झगड़ा पंचायत प्रधान से चल रहा था। चौकीदार प्रधान के साथ था। गोली पंचायत प्रधान पर भी चलाई, लेकिन उसने भागकर जान बचाई। सेना से सेवानिवृत्त आरोपी ने परिवार समेत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा भेज दिया। एसएचओ हरोली मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह भदसाली गांव में पानी की सप्लाई के लिए बनाई जाने वाली टंकी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शिकायत में पंचायत प्रधान अश्वनी जसवाल ने बताया कि खेत में टंकी लगाने की बात पर गांव के एक व्यक्ति सुरेश और उसके दो बेटों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उस समय उसके साथ पटवारखाने का चौकीदार अश्वनी कुमार भी मौजूद था। विवाद के बीच हरजोत ने अपने बेटे सुरेश को बंदूक लाने को कहा। सुरेश घर से बंदूक लाया और उसने गोली चला दी, जो चौकीदार को लगी। प्रधान ने बताया कि जैसे ही वह दूसरी गोली उसे मारने लगा तो उसने किसी तरह से वहां से भाग कर जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। गोली लगने से घायल चौकीदार को इलाज के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों समेत पुलिस चौकी पंडोगा में आत्मसमर्पण कर दिया है। एसएचओ हरोली मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed