{"_id":"5cfe8dfdbdec22070a1ab580","slug":"retired-soldier-killed-in-collision-of-bus-bike-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में बस-बाइक की टक्कर में सेवानिवृत फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में बस-बाइक की टक्कर में सेवानिवृत फौजी की मौत
Mon, 10 Jun 2019 10:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुराना मटौर में बस और बाइक की जोरदार टक्कर में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुराना मटौर में एक मोटरसाइकिल (पीबी-35जी- 3389) व निजी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी वैन चालक तुरंत टांडा ले आया। टांडा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद इसमें धारा 304-ए को जोड़ा गया है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों में मिले आधार कार्ड में दर्शन सिंह (68) निवासी डढंब तहसील शाहपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दर्शन सिंह की बहू का टांडा में डिलीवरी केस था। दर्शन सिंह परिजनों को खाना देने गया था। खाना देने के बाद दर्शन सिंह वापस अपने घर जा रहा था कि मटौर के पास बस से टक्कर हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।