फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Retired Employee MC shimla built house in Rain Shelter

एमसी के रिटायर कर्मी ने रेन शेल्टर में बना दिया मकान, बिजली कनेक्शन भी ले लिया

Fri, 12 Jun 2020 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अशोक चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अशोक चौहान, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Retired Employee MC shimla built house in Rain Shelter
प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर में नगर निगम कर्मचारियों के सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने के मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। निगम के एक सुपरवाइजर ने रेन शेल्टर में ही अपना घर बना दिया है। मामला भराड़ी वार्ड का है। यहां नगर निगम ने अपनी जमीन पर लोगों को सुविधा देने के लिए कुछ साल पहले रेन शेल्टर बनाया था। इसी बीच निगम की सड़क और भवन निर्माण शाखा के एक सुपरवाइजर ने ग्रीन एरिया में बने इस रेन शेल्टर

विज्ञापन

 

पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया। रेन शेल्टर के नीचे की जमीन पर यह गुपचुप अवैध निर्माण करता रहा और अपना पक्का मकान तैयार कर लिया। हाल ही में यह सुपरवाइजर नगर निगम से रिटायर हुआ तो रेन शेल्टर के नीचे बनाए मकान में डेरा जमा लिया। इस मकान में बिजली का मीटर भी लग चुका है।

विज्ञापन


स्टाफ पर नगर निगम की खूब मेहरबानी
नगर निगम को बीते काफी समय से इसके अवैध निर्माण का पता था। लेकिन मामले को छिपाया गया। एपी शाखा से लेकर सड़क और भवन निर्माण शाखा तक का फील्ड स्टाफ  इस पर मेहरबान रहा। वीरवार को इस वार्ड में निगम की कालोनियों की जांच के लिए पहुंची कमेटी जैसे ही इस एरिया से गुजरी कि अधिकारियों की नजर इस पर भी पड़ गई। अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ  से इस बारे में पूछा तो कर्मचारी टालमटोल करने लगे। बाद में बताया कि यह मकान रिटायर सुपरवाइजर ने बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर तैयार, रिटायरमेंट का है इंतजार
कोर्ट हिल इलाके में नगर निगम की जमीन पर भी कई कर्मचारियों ने अवैध निर्माण कर मकान बना दिए हैं। एक कर्मचारी इसी महीने रिटायर हो रहा है। उसका दो कमरों का मकान तैयार है। अभी यह कर्मी सरकारी आवास में रह रहा है। रिटायरमेंट के बाद अवैध तरीके से बनाए मकान में शिफ्ट हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार जांच कमेटी के निरीक्षण रिपोर्ट में भी इसे शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed