फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Results of Joa recruitment in Himachal declared by hpssc

हिमाचल में जेओए भर्ती का परिणाम ढाई साल बाद घोषित, ऐसे करें चेक

Sat, 23 Feb 2019 10:09 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Results of Joa recruitment in Himachal declared by hpssc

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को बहुप्रतिष्ठित जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 का अंतिम परिणाम आखिर ढाई सालों बाद घोषित कर दिया। आयोग ने 1156 पदों के लिए ली गई इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 596 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


शेष अभ्यर्थी जो पदों के लिए योग्यता नहीं रखते हैं। निजी संस्थानों से डिप्लोमा धारक हैं और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार वह न्यूनतम योग्यता नहीं रखते हैं, वे भर्ती से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


ढाई सालों से इस परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में से अधिकतर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। निर्धारित पदों के करीब 50 फीसदी अभ्यर्थियों को ही आयोग ने उत्तीर्ण घोषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साइट पर देखें परिणाम

जेओए पोस्ट कोड 556 के अंतिम परिणाम के लिए अभ्यर्थी बीते 24 दिन से आयोग के कार्यालय के बाहर धरने पर और तीन दिन से आरमण अनशन पर बैठे थे। अभ्यर्थियों की मांग के बाद अब आयोग ने शनिवार को परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया।

इससे पूर्व यह मामला कार्मिक विभाग और विधि विभाग के पास निर्णय के लिए आयोग ने भेजा था। अभ्यर्थियों के संघर्ष के बाद अब ढाई सालों बाद उन्हें सफलता मिली है।

इस संबंध में आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि 560 पदों के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता न होने के कारण इन पदों को खाली रखा गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed