{"_id":"666869a169ad19e85201ef75","slug":"result-for-361-posts-of-joa-it-post-code-903-and-939-will-be-declared-soon-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JOA IT Result : जेओए आईटी पोस्ट कोड 903 और 939 के 361 पदों का परिणाम जल्द होगा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JOA IT Result : जेओए आईटी पोस्ट कोड 903 और 939 के 361 पदों का परिणाम जल्द होगा घोषित
Tue, 11 Jun 2024 08:44 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:44 PM IST
सार
मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की हुई बैठक में जेओए-आईटी पोस्ट कोड 903 और 939 के तहत भरे जाने वाले 377 में से 361 पदों का परिणाम घोषित करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से आयोजित विभिन्न भर्तियों के लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी की हुई बैठक में जेओए-आईटी पोस्ट कोड 903 और 939 के तहत भरे जाने वाले 377 में से 361 पदों का परिणाम घोषित करने को मंजूरी दे दी है। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पोस्ट कोड-903 जेओए आईटी के कुल 82 पदों में से 5 पद और पोस्ट कोड-939 जेओए आईटी के 295 पदों में से 11 पद वे रिक्त रहेंगे, जिन पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कैबिनेट सब कमेटी दोनों पोस्ट कोड के मामलों को अंतिम निर्णय के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करेगी। मंगलवार को हुई बैठक में सब कमेटी के सदस्यों राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने प्रदेश में भविष्य में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए सुझाव दिए। बैठक में प्रधान सचिव (कार्मिक) व मंत्रिमंडलीय उप समिति के सदस्य सचिव आरडी नजीम, सचिव विधि एसके लगवाल, एडीजी एसवी और एससीवी सतवंत अटवाल त्रिवेदी, अध्यक्ष एपीआरसीए आरके परुथी, एसपी (एसआईयू) सतर्कता डॉ. रमेश छाजटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में देरी पर अभ्यर्थी कर चुके हैं अनशन, सचिवालय के बाहर गुजारी थी रात
जेओए-आईटी के विभिन्न पोस्ट कोड के परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने इसी साल फरवरी में राजधानी शिमला में सचिवालय के बाहर अनशन किया था। कड़कड़ाती ठंड में अभ्यर्थियों ने सचिवालय के बाहर ही रात गुजारी थी। प्रदर्शन में जेओए आईटी पोस्ट कोड-817 के अलावा 903, 939, ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड-980, सचिवालय क्लर्क पोस्ट कोड-962, मार्किट सुपरवाइजर पोस्ट कोड-977, लाइनमैन-971, स्टैनो क्लर्क-928 के अभ्यर्थी और उनके परिजन भी इस अनशन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
दो साल से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड-817 जेओए आईटी के 1,867 पद भरने के लिए आवेदन मांगे थे। प्रदेशभर से करीब एक लाख युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया। आवेदन करने के बाद आयोग ने 21 मार्च, 2021 को लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने पहले 1 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 और उसके बाद 2 मार्च और 22 जून, 2022 को स्किल टेस्ट भी करवाया। लिखित और स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण 4,335 अभ्यर्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। इसके बावजूद अब तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने वर्ष 2020-21 में पोस्ट कोड-817 जेओए आईटी के 1,867 पद भरने के लिए आवेदन मांगे थे। प्रदेशभर से करीब एक लाख युवाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया। आवेदन करने के बाद आयोग ने 21 मार्च, 2021 को लिखित परीक्षा ली। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने पहले 1 फरवरी से 24 फरवरी, 2022 और उसके बाद 2 मार्च और 22 जून, 2022 को स्किल टेस्ट भी करवाया। लिखित और स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण 4,335 अभ्यर्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई। इसके बावजूद अब तक अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है।