फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Restore university teachers' promotions: Association

विवि शिक्षकों की पदोन्नतियां बहाल करें : संघ

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Restore university teachers' promotions: Association
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) और हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत लंबित पदोन्नतियों को बहाल करने की मांग की। यह मांग विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर पूरी करने का आग्रह किया है। शिक्षक संगठनों ने कहा कि इस निर्णय से हजारों शिक्षकों को न्याय मिलेगा। इससे प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। हपुटवा के अध्यक्ष नितिन व्यास और महासचिव अंकुश भारद्वाज ने यह मांग उठाई। एचजीसीटीए के उपाध्यक्ष निखिल सारटा और महासचिव संजय कांगो ने बताया कि सीएएस केवल वेतन वृद्धि नहीं है, यह शिक्षकों के शैक्षणिक योगदान, अनुसंधान और नवाचार की मान्यता से जुड़ी व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article