फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Restoration of old pension: Omprakash who gave the slogan of 'Joiya Mama' sitting on a gradual fasting with th

Old Pension Issue: महासंघ अध्यक्ष के साथ क्रमिक अनशन पर बैठे 'जोइया मामा' का नारा देने वाले ओमप्रकाश

Tue, 06 Sep 2022 02:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Sep 2022 02:09 PM IST
सार

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 13 अगस्त से चल रहे क्रमिक अनशन में मंगलवार को राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर तथा 3 मार्च को 'जोइया मामा' का नारा देने वाले कर्मचारी नेता ओमप्रकाश शामिल हुए। 

विज्ञापन
Restoration of old pension: Omprakash who gave the slogan of 'Joiya Mama' sitting on a gradual fasting with th
क्रमिक अनशन पर बैठे 'जोइया मामा' का नारा देने वाले ओमप्रकाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिमला में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 13 अगस्त से चल रहे क्रमिक अनशन में मंगलवार को राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर तथा 3 मार्च को 'जोइया मामा' का नारा देने वाले कर्मचारी नेता ओमप्रकाश शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ओमप्रकाश का महासंघ का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया।  राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सरकार के पास एक माह का समय बचा है, ऐसे में जल्द पेंशन बहाली की अधिसूचना जारी की जाए। इस दौरान महासंघ के राज्य महासचिव भरत शर्मा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, ओम प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों को उम्मीद है कि इसी सरकार में ओपीएस का बहाली होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जोइया मामा नारे का राजनीतिकरण किया गया है, जबकि इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। सीएम जयराम ने भी सिरमौर में भी कई जगह अपने आप को सिरमौर का मामा व जनता को भांजा कहकर संबोधित किया। गौरतलब है कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर 3  मार्च को बजट सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर हुए प्रदर्शन में पहाड़ी बोली में ‘जोइया मामा मानदा नहीं, कर्मचारी को शुणदा नेई’ का नारा देकर ओमप्रकाश चर्चा में आए थे। बाद में यह नारा इतना मशहूर हो गया कि विपक्ष से लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठन इस नारे का विरोध-प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल करने लगे। सरकार ने ओमप्रकाश व अन्य शिक्षकों का तबादला तक कर दिया, लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed