फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   resque operation for soldier buried in avalanche in kinnaur continue

हिमखंड में दबे जवानों को खोजने का अभियान जारी, मोबाइल मिला

Thu, 28 Feb 2019 09:31 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/ रिकांगपिओ(किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/ रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 28 Feb 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
resque operation for soldier buried in avalanche in kinnaur continue

बीती 20 फरवरी को नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए भारतीय सेना के जवानों का नौवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान कांगड़ा के जवान नीतिन राणा का मोबाइल मिला है, लेकिन भारी बर्फबारी और फिर से हिमखंड गिरने के कारण डोगरी नाले में भारी बर्फ जमी है, जिस कारण लापता जवानों को तलाशना काफी मुश्किल हो गया है। सेना और आईटीबीपी के 300 से अधिक जवान हिमखंड में लापता हुए पांच जवानों की तलाश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


वीरवार को डीआरडीओ दिल्ली से आए विशेषज्ञों ने भी इस अभियान में भाग लिया। वीरवार से ग्रेफ की अतिरिक्त मशीनें भी सर्च ऑपरेशन में इस्तेमाल की गईं। किन्नौर जिले की नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। नौवें दिन वीरवार को सुबह सात बजे सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। दिल्ली से आए डीआरडीओ का वैज्ञानिक दल और एक अतिरिक्त स्नेफर डॉग भी लापता जवानों को तलाश करने में जुटा रहा। 

विज्ञापन

resque operation for soldier buried in avalanche in kinnaur continue

मौके पर इंजीनियर्स फोर्स, सीमा सड़क संगठन, डोगरा स्काउट, जेके राइफल्स, रडार टीम, डॉग स्क्वॉड और लद्दाख से पहुंची ग्लेशियर सर्च टीमें लापता जवानों को तलाशने में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से सेना द्वारा पूरा संचालन नियंत्रित किया गया है। लापता जवानों को तलाशने के लिए उन्नत उपकरण, चैन, आरी, मेटल डिटेक्टर, आइस कट्टर और थर्मल सेंसर का उपयोग भी किया जा रहा है। वीरवार को नमज्ञा गांव के ग्रामीणों ने भी सर्च ऑपरेशन में सहयोग किया।

 एडीएम पूह शिवमोहन सेनी बताया कि डोगरी नाले में हिमखंड की चपेट में आए जवानों का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेना, सीमा सड़क संगठन के जवान और आईटीबीपी के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि वीरवार को मौसम बार-बार खराब और बर्फबारी होने के चलते रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने पर फिर से जवानों को तलाश करने का अभियान जारी रहेगा अभी तक पांच जवानों को कोई पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed