फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Responsibility for by-elections handed over to senior Congress leaders and MLAs

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और विधायकों को सौंपी उपचुनाव की जिम्मेवारी

Sat, 19 Jun 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 08:19 PM IST
सार

 राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय उपचुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव प्रभारी संजय दत्त और गुरकीरत सिंह कोटली को संयुक्त तौर पर पार्टी समन्वयक बनाया है।

विज्ञापन
Responsibility for by-elections handed over to senior Congress leaders and MLAs
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश में प्रस्तावित तीन उपचुनावों की तैयारियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को जिम्मेवारियां सौंप दी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र, जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर में विधानसभा उपचुनाव होने हैं।  राजीव शुक्ला ने मंडी संसदीय उपचुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव प्रभारी संजय दत्त और गुरकीरत सिंह कोटली को संयुक्त तौर पर पार्टी समन्वयक बनाया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


 जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव के लिए राजीव शुक्ला ने प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी संजय दत्त को इस चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों विधायक रामलाल ठाकुर, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्ष महाजन और विधायक हर्षवर्धन चौहान के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी दी है। इसी तरह प्रदेश मामलों के सचिव प्रभारी गुरकीरत सिंह को फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री जीएस बाली, चंद्र कुमार और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा के साथ बेहतर समन्वय और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा इन सभी नेताओं से तालमेल बैठाकर रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed