Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Residents of Kohbag raised public issues

Shimla News: कोहबाग के लोगों ने उठाई जनसमस्याएं

Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Residents of Kohbag raised public issues
शिमला। उत्तर हिमालयी क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास से सतत विकास को सुगम बनाने की परियोजना के तहत बुधवार को कोहबाग पंचायत के पट्टा गांव में कैपेसिटी बिल्डिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत, बस सेवा की कमी और बसों के समय पर न पहुंचने, जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान, सरकारी विभागों में स्टाफ की कमी और कृषि विभाग की ओर से समय पर बीज उपलब्ध न करवाने की समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम की शुरुआत लोक चेतना मंच की प्रोग्राम एसोसिएट मोनिका के पहुंचने के बाद हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गवाही-धामी बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है, लेकिन इसका समय स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए सुविधाजनक नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि या तो इस बस का समय बदला जाए या फिर कोहबाग तक दूसरी बस सेवा शुरू की जाए। इस अवसर पर मोनिका ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उठाई सभी समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे और उनके जल्द समाधान के प्रयास किए जाएंगे। अंत में कम्यूनिटी मोबिलाइजर निशा शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान उमा देवी, पट्टा की वार्ड सदस्य सुषमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, जनसंगठन के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीसी मेंबर प्रवीण कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article