फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Reshuffle in Himachal Cabinet.

बजट सत्र से पहले मंत्रियों के महकमों में बदलाव संभव

Fri, 08 Jan 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Jan 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in Himachal Cabinet.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि बजट सत्र से पहले मंत्रियों के महकमे बदले जा सकते हैं। विभाग बदलने की संभावना है। इस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। विधानसभा सत्र से पहले बदलाव किया जा सकता है। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि मंत्रियों के विभाग बदलने की संभावना को रूल आउट नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में मंत्रियों के न बैठने पर कहा कि पंचायत चुनाव के कारण ही ऐसा हुआ है। सचिवालय में मंत्री बैठेंगे तो ही अधिकारी बैठेंगे। सचिवालय में प्रत्येक मंत्री को सप्ताह में चार दिन जरूर बैठना चाहिए। मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं, मैं स्वयं प्रत्येक विभाग की समीक्षा कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल से कई बार स्पोर्ट्स बिल पर जल्द फैसला लेने के लिए कह चुके हैं। उन्हें संवैधानिक दायित्व निभाना चाहिए।
विज्ञापन


क्या धूमल के फेवरेट ज्योतिषी ने कहा- वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल रात को सपने देखते हैं और सुबह उसी पर बोलते हैं। टेन्योर पूरा होने से पहले ही प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने पर कहा कि क्या धूमल के फेवरेट ज्योतिषी ने उन्हें ये कहा है कि टेन्योर पूरा होने से पहले ही विधानसभा चुनाव होंगे। बीच में चुनाव का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध भवनों के नियमितीकरण का विधेयक तैयार-
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध भवनों को नियमित करने का विधेयक तैयार है। उम्मीद है कि इसे बजट सत्र में लाया जाएगा। प्रदेश में सिंगल सिगरेट पर प्रतिबंध है। इसका ट्रेडर्स विरोध कर रहे हैं। अगर आवश्यक हुआ तो राज्य सरकार अपना विधेयक लाएगी।


चंबा बॉर्डर पर आईटीबीपी बहाल करे केंद्र-
सीएम बोले कि केंद्र सरकार को चंबा बॉर्डर पर आईटीबीपी की बहाली करनी चाहिए। केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर से सटी चंबा सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए। हमें किसी घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से पठानकोट एयरबेस से सटे हिमाचल के क्षेत्रों में भी सुरक्षा कड़ी करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed