ऊना: हरोली में वार्ड पंचों और पंचायत समिति के पदों का रोस्टर जारी
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विकास खंड की 43 पंचायतों के वार्ड पंचों का रोस्टर जारी हो गया है। एसडीएम गौरव चौधरी ने बुधवार शाम रोस्टर जारी किया। रोस्टर सभी नियमों को ध्यान रखते हुए जारी किया गया है। नंगडोली पंचायत के वार्ड एक व तीन अनारक्षित, वार्ड दो सामान्य महिला के लिए आरक्षित, चार अनुसूचित जाति महिला, वार्ड पांच अनुसूचित जनजाति महिला, पंजावर पंचायत के वार्ड एक, पांच और आठ अनारक्षित, वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला, वार्ड तीन अनुसूचित जाति, वार्ड चार, छह, सात व नौ सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। लोअर पंजावर पंचायत का वार्ड एक, दो, पांच नौ अनारक्षित, तीन, चार, छह, सात व आठ सामान्य महिला, खड्ड पंचायत का वार्ड पांच, छह अनारक्षित, एक, सात वार्ड सामान्य महिला, वार्ड दो व चार अनुसूचित जाति महिला, वार्ड तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
भैणी खड्ड पंचायत का वार्ड चार व पांच अनारक्षित, वार्ड एक, दो तीन सामान्य महिला, पंडोगा में वार्ड छह, आठ, नौ, दस, 13 अनारक्षित, वार्ड एक, चार, पांच, सात, 11 सामान्य महिला, वार्ड दो अनुसूचित जाति, वार्ड तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ईसपुर पंचायत के वार्ड दो, चार, सात, 11, 13 अनारक्षित, वार्ड तीन, छह, आठ, नौ, दस, 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित, वार्ड एक अनुसूचित जाति, वार्ड पांच अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भदसाली पंचायत का वार्ड छह, सात अनारक्षित, वार्ड एक, तीन, पांच सामान्य महिला, वार्ड चार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भदसाली हार पंचायत का वार्ड एक, दो, सात अनारक्षित, तीन, पांच और नौ सामान्य महिला, वार्ड चार अनुसूचित जाति, वार्ड आठ अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
दुलैहड़ पंचायत का वार्ड एक, दो, पांच सामान्य महिला, वार्ड तीन, चार अनारक्षित, वार्ड छह अनुसूचित जाति महिला, वार्ड सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। हीरा नगर पंचायत का वार्ड एक, पांच व सात अनारक्षित, वार्ड दो, तीन, चार व छह सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। छेत्रा पंचायत का वार्ड एक, चार, छह सामान्य महिला, दो, तीन पांच अनारक्षित, वार्ड सात अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हीरा पंचायत का वार्ड एक, चार, पांच, छह सामान्य महिला, दो, तीन व सात अनारक्षित है। पोलियां बीत का वार्ड एक, पांच अनुसूचित जाति महिला, वार्ड दो अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड तीन, सात अनारक्षित, वार्ड चार सामान्य महिला, वार्ड छह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
कुठारबीत पंचायत का वार्ड एक अनुसूचित जाति, वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला, वार्ड तीन सामान्य महिला, वार्ड चार, पांच व सात सामान्य महिला, वार्ड छह अनारक्षित किया गया है। पुबोवाल का वार्ड एक, तीन अनुसूचित जाति महिला, वार्ड दो अनुसूचित जाति, वार्ड चार व छह अनारक्षित, वार्ड पांच व सात सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हलेडा विलना पंचायत के वार्ड एक, दो, तीन सामान्य व वार्ड चार व पांच अनारक्षित किया गया है। बीटन पंचायत का वार्ड एक अनुसूचित जाति, वार्ड दो, चार, छह अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड तीन, सात अनुसूचित जनजाति, वार्ड पांच अनुसूचित जाति महिला, वार्ड आठ सामान्य महिला, वार्ड नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
नंगल खुर्द पंचायत का वार्ड-एक, चार, पांच व सात सामान्य महिला, वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-तीन, छह, आठ और नौ अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया है। बट्टकलां पंचायत के वार्ड-एक, चार और पांच सामान्य महिला और वार्ड-दो व तीन अनारक्षित के लिए आरक्षित है। बाथू पंचायत का वार्ड-एक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-दो, सात, आठ, नौ और 11 अनारक्षित, वार्ड-तीन, चार, पांच, छह व 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। पंचायत बाथडी के वार्ड-एक, चार और आठ सामान्य महिला, वार्ड दो व नौ अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-तीन, छह व सात अनारक्षित और वार्ड -पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पंचायत सिंगा के वार्ड-एक, चार व छह अनारक्षित, वार्ड-दो व पांच सामान्य महिला, वार्ड-तीन अनुसूचित जाति महिला व वार्ड-सात अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद के वार्ड एक व चार सामान्य महिला, वार्ड-दो व पांच अनारक्षित और वार्ड-3 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।
पंचायत गोंदपुर बुल्ला के वार्ड एक व चार सामान्य महिला, वार्ड-दो व पांच अनारक्षित और वार्ड-तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भंडियारा पंचायत के वार्ड-एक व चार अनारक्षित और वार्ड-दो, तीन व पांच सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। सलोह पंचायत के वार्ड दो, चार, छह अनारक्षित, वार्ड तीन, पांच, आठ, नौ सामान्य महिला, वार्ड सात अनुसूचित जाति एवं वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। घालुवाल पंचायत का वार्ड दो, तीन, छह, अनारक्षित, वार्ड एक, चार, पांच, सात सामान्य महिला एवं बढेड़ा पंचायत में वार्ड तीन, छह, सात अनारक्षित, वार्ड दो, पांच, आठ, नौ सामान्य महिला, लोअर बढेड़ा पंचायत में वार्ड तीन व चार अनारक्षित, वार्ड दो व पांच सामान्य महिला, वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कांगड पंचायत में वार्ड दो, तीन, छह अनारक्षित, वार्ड एक, चार, पांच सामान्य महिला, वार्ड सात अनुसूचति जाति महिला के लिए आरक्षित है।
धर्मपुर पंचायत के वार्ड दो छह सात अनारक्षित, वार्ड एक, तीन, चार सामान्य महिला, वार्ड पांच अनुसूचित महिला एवं ग्राम पंचायत सैंसोवाल का वार्ड दो अनारक्षित, वार्ड एक, पांच सामान्य महिला, वार्ड तीन अनुसूचित जाति एवं वार्ड चार अनुसूचित जाति महिला तथा समनाल पंचायत का वार्ड पांच अनारक्षित और वार्ड तीन, चार सामान्य महिला, वार्ड एक अनुसूचित जाति, वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला तथा रोडा पंचायत में वार्ड एक, तीन, अनारक्षित वार्ड दो, चार, पांच सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। बालीवाल पंचायत में वार्ड पांच, छह, सात अनारक्षित, वार्ड एक, तीन, चार सामान्य महिला, वार्ड दो अनुसूचित जाति महिला एवं हरोली पंचायत के वार्ड तीन, पांच, सात अनारक्षित, वार्ड दो, चार, आठ, नौ सामान्य महिला, वार्ड एक अनुसूचित जाति, वार्ड छह अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
भदौडी पंचायत में वार्ड तीन व पांच अनारक्षित एवं वार्ड दो, चार सामान्य महिला, वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला एवं पालकवाह पंचायत में वार्ड एक, छह, आठ अनारक्षित, वार्ड दो, चार, सात, नौ सामान्य महिला, वार्ड पांच अनुसूचित जाति, वार्ड तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कर्मपुर पंचायत में वार्ड दो, पांच, छह अनारक्षित, वार्ड एक, तीन, चार, सात सामान्य महिला तथा चंदपुर पंचायत में वार्ड एक, पांच अनारक्षित, वार्ड दो, तीन, चार सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं, कुंगड़त पंचायत में वार्ड एक अनारक्षित, वार्ड दो समान्य महिला, वार्ड तीन, चार अनुसूचित जाति महिला, वार्ड पांच अनुसूचित जाति तथा ललड़ी पंचायत में वार्ड दो, पांच, छह, सात, आठ अनारक्षित, वार्ड एक, तीन, चार, नौ सामान्य महिला, वार्ड दस अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
हरोली पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण रोस्टर
हरोली पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण रोस्टर एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जारी कर दिया है। 24 वार्डों में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। पंचायत समिति हरोली के वार्ड बढेड़ा, भदसाली में अनुसूचित जाति महिला, कुंगड़त व ईसपुर में अनुसूचित जाति, लोअर पंजावर, धर्मपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, कर्मपुर व खड्ड वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, पंजावर, पंडोगा, सलोह, हरोली, पालकवाह, बाथू, दुलैहड़, पुवोवाल सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। जबकि घालूवाल, बालीवाल, ललड़ी, नंगल खुर्द, बाथड़ी, बीटन, गोंदपुर बुल्ला व पोलियां बीत अनारक्षित हैं। इसकी पुष्टि एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने की है।