फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Research Reveal that Tribal Peoples Are most fit and Healthy people in India.

शोध में खुलासा, भारत में सबसे ज्यादा सेहतमंद रहते हैं इन इलाकों के लोग

Fri, 23 Sep 2016 12:22 PM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Sep 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
Research Reveal that Tribal Peoples Are most fit and Healthy people in India.

भारत में जहां औसतन हर चार में से एक व्यक्ति डायबिटीज, हाइपरटेंशन, न्यूरो जैसी गैर संक्रमित बीमारियों से ग्रस्त है, वहीं हिमालय की ऊंची चोटियों पर रहने वाले कबायली इनसे अछूते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल और देश के अन्य राज्यों के जनजातीय लोग मैदानी और पहाड़ी इलाकों के लोगों से 80 फीसदी कम बीमार होते हैं। सामान्य तौर पर सभी में पाई जाने वाली बीमारियां इन्हें होती ही नहीं हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की फैकल्टी की ओर से किए गए शोध में इसका खुलासा हुआ है। बीमारियां न होने के पीछे शोधकर्ताओं ने बेहतर गुणवत्ता वाले प्राकृतिक खानपान और जीवनशैली को प्रमुख कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर लोग ट्राइबल्स जीवनशैली को 30 से 50 फीसदी तक भी अपना लेते हैं तो देशभर में बढ़ती डिमेंशिया, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से निजात मिल सकती है।

शोध में खुलासा ये बीमारियां छू भी नहीं पाती

Research Reveal that Tribal Peoples Are most fit and Healthy people in India.

कबाइली लोगों पर हुए शोध के अनुसार इनमें हाइपरटेंशन की बीमारी बहुत कम होती है। शोध के दौरान महज 10.7 प्रतिशत लोगों में हाइपरटेंशन के लक्षण मिले। पूरे हिमाचल की बात करें तो 36 फीसदी लोग हाइपरटेंशन से ग्रस्त रहते हैं।

ऊंचाई पर रहने वाले लोगों में मोटापा भी नहीं होता। हालांकि, मूल इलाकों से पलायन करने वाले ट्राइबल जरूर मोटापे और अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कबायलियों में न्यूरो से जुड़ी डिमेंशिया से ग्रस्त एक भी मरीज नहीं पाया गया।

इन कारणों से फिट रहते हैं कबाइली

Research Reveal that Tribal Peoples Are most fit and Healthy people in India.

शोधकर्ता डॉ. सुनील कुमार रैना ने बताया कि ट्राइबल लोगों के फिट रहने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें पर्यावरण, जीवन शैली और जेनेटिक डिफरेंस वजहें हो सकती हैं। रैना ने बताया कि कबायली लोग ज्यादा शारीरिक श्रम करते हैं।

इसके अलावा खानपान में भी कई वैराइटी उनके फिट रहने का एक कारण हो सकता है। दरअसल, ऊंचाई पर रहने वाले लोग जौ, गेहूं, मक्की जैसे परंपरागत अनाज खुद उगाकर खाते हैं। इसके अलावा सेब और अखरोट जैसे एंटीआक्सीडेंट्स युक्त फल भी ज्यादा खाते हैं। साफ पानी और स्वच्छ हवा भी एक कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed