फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   research on diseases in hill areas in atal medical university

कवायद: मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहाड़ी क्षेत्रों की बीमारियों पर होगा शोध

Mon, 31 Jan 2022 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jan 2022 12:56 PM IST
सार

शोध केंद्र में एक वायरस आइसोलेशन, बीमारियों की प्रकृति को समझने के लिए हर प्रकार के उपकरण, विशेष लैब स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
research on diseases in hill areas in atal medical university
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक का अपना शोध केंद्र होगा, जिसमें पहाड़ी क्षेत्र में होने वाली बीमारियों पर अध्ययन किया जाएगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। तर्क दिया गया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर कई बीमारियां उभरकर सामने आती हैं। 

विज्ञापन


बीमारियों के कारणों का पता नहीं चल पाता और कई लोगों की जान भी चल जाती है। चर्म रोग, पेपिलोमा, एलर्जी सहित कई तरह की बीमारियां हैं, जिनके कारणों को समझने के लिए इस केंद्र में शोध किया जाएगा। इस शोध केंद्र में एक वायरस आइसोलेशन, बीमारियों की प्रकृति को समझने के लिए हर प्रकार के उपकरण, विशेष लैब स्थापित की जाएगी। वीसी सुरेंद्र कश्यप का कहना है कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक उच्च स्तरीय शोध केंद्र बनाने की योजना है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को मिलेगी मदद
मेडिकल यूनिवर्सिटी में शोध केंद्र बनने से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को इससे बहुत मदद मिलेगी। मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ और प्रशिक्षुओं को बेहतर तरीके से मेडिकल शिक्षा देने के लिए शोध केंद्र की यहां पर बहुत आवश्यकता है। इसके लिए बजट का प्रावधान करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से बजट देने के लिए हामी भर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed