फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Research claims, lake on Gefang Gath glacier of Lahaul Spiti poses a threat

Himachal: शोध में दावा, लाहौल-स्पीति के गेफांग गाथ ग्लेशियर से बनी झील मचा सकती है तबाही

Thu, 12 Oct 2023 03:15 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 03:15 PM IST
सार

गेफांग ग्लेशियर में बनी झील से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। चंद्रभागा आगे चलकर चिनाब नाम से जानी जाती है, जो पाकिस्तान से होकर गुजरती है और वहां यह नदी सिंचाई का बड़ा स्रोत है।

विज्ञापन
Research claims, lake on Gefang Gath glacier of Lahaul Spiti poses a threat
गेफांग गाथ ग्लेशियर पर झील - फोटो : researcher

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में गेफांग गाथ ग्लेशियर पर बर्फ पिघलने से बनी झील खतरा बन गई है। इस झील से सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग, सिस्सू हेलीपैड और आईटीबीपी कैंप को नुकसान पहुंच सकता है। यह चेतावनी अमेरिकन जर्नल एडवांसिंग अर्थ एंड स्पेस साइंस में छपे शोध पत्र में दी गई है।

विज्ञापन


साथ ही इसके पानी को कृत्रिम तरीके से घटाने का समाधान भी सुझाया गया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू के दिवेचा जलवायु परिवर्तन केंद्र के डॉ. अनिल कुलकर्णी शोध टीम के सदस्य रहे हैं, जो इसकी पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिक्किम की लोनाक झील के फटने से आई बाढ़ के बाद प्रदेश में ग्लेशियर से बनी यह झील अब चिंता का कारण है। कुछ ही किलोमीटर पीछे यहां विश्वविख्यात अटल टनल भी है। शोध पत्र में चेतावनी दी गई है कि पानी बढ़ने से झील के किनारे टूटने से अचानक बाढ़ आने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में यह झील दोगुने से अधिक बढ़ सकती है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि झील का जल स्तर कृत्रिम रूप से कम किया जा सकता है। झील से पानी बाहर निकालने के लिए आउटलेट निर्माण, पंप या साइफन का इस्तेमाल, झील के नीचे सुरंग निर्माण कर नुकसान कम किया जा सकता है।

आपदा का कारण बन सकती है झील : डाॅ. कुलकर्णी
शोध टीम के सदस्य रहे डाॅ. अनिल कुलकर्णी का कहना है कि लाहौल-स्पीति की गेफांग ग्लेशियर पर बनी झील आपदा का कारण बन सकती है। बचाव के लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाना जरूरी है।

शोध का अध्ययन करेंगे, स्थानीय प्रशासन करेगा पड़ताल

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव डीसी राणा ने बताया कि इस शोध का अध्ययन किया जाएगा और स्थानीय प्रशासन से इसकी पड़ताल करवाई जाएगी। उधर, उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि निदेशक आपदा प्रबंधन से इसकी जानकारी मिली है। प्राथमिकता के आधार पर जांच कर इसका हल निकालना जाएगा।

बढ़ सकता है चिनाब का जलस्तर

गेफांग ग्लेशियर में बनी झील से चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। चंद्रभागा आगे चलकर चिनाब नाम से जानी जाती है, जो पाकिस्तान से होकर गुजरती है और वहां यह नदी सिंचाई का बड़ा स्रोत है। चिनाब में बाढ़ का असर पाकिस्तान तक होता है। इससे पहले चीन में पारच्छू झील में जलस्तर बढ़ने से 2005 में सतलुज नदी में बाढ़ आई थी, जिससे हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed