फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rescue teams in Manali and keylong people trapped in snow

केलांग-मनाली में रेस्क्यू के लिए टीमें तैनात, अभी भी कई जगह फंसे हैं लोग

Mon, 01 Oct 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 Oct 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Rescue teams in Manali and keylong people trapped in snow

प्रदेश का सबसे बड़ा हवाई रेस्क्यू ऑपरेशन 223 लोगों को एयरलिफ्ट करने के बाद समाप्त हो गया है। लेकिन अभी भी कई जगहों पर लोग फंसे हुए हैं। प्रशासन ने लाहौल-स्पीति में रोहतांग टनल और पैदल रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी रखा है। जरूरत पड़ने पर हवाई सेवा के लिए सरकार से संपर्क किया जाएगा। वर्तमान परिस्थितियों के बाद मनाली व केलांग के जिस्पा में रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन

Rescue teams in Manali and keylong people trapped in snow

ये टीमें हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। फंसे हुए लोगों को रोहतांग टनल से मनाली तक पहुंचाया जाएगा। रोहतांग दर्रे से सड़क बहाल नहीं हो पाई है। कुल्लू से वाया रोहतांग टनल होकर सरचू तक सड़क मार्ग बहाल हो गया है। ऐसे में यदि किसी के फंसे होने की सूचना मिलती है तो उसे बचाने के लिए पैदल या वाहन के माध्यम से रेस्क्यू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rescue teams in Manali and keylong people trapped in snow

वर्तमान में मढ़ी तक सड़क मार्ग बहाल हो गया है। दो अक्तूबर तक रोहतांग दर्रे से होकर भी सड़क बहाल होने की उम्मीद है। सड़क बहाली होने पर यातायात शुरू होगा। करीब पांच दिनों तक चले हवाई रेस्क्यू में 223 लोग लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों से कुल्लू सुरक्षित पहुंचाए गए थे।

विज्ञापन

Rescue teams in Manali and keylong people trapped in snow

इनमें छह हेलीकॉप्टरों की सेवाएं ली गईं। डीसी यूनुस ने बताया कि एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। लेकिन रोहतांग टनल व पैदल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रविवार को भी कुछ लोगों ने बातल से कॉल की है, जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed