फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Report of tree felling in construction of Kiratpur-Nerchauk Fourlane

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में कटे पेड़ों की रिपोर्ट तलब

Thu, 10 Sep 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Sep 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Report of tree felling in construction of Kiratpur-Nerchauk Fourlane
सांकेतिक तस्वीर

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से निकाले जा रहे मलबे का वन भूमि, नालों, खड्डों और गोविंद सागर झील में डंप करने के मामले में मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर ने डीएफओ बिलासपुर से पांच दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। फोरलेन विस्थापित और प्रभावित समिति बिलासपुर ने डीएफओ से कई बार उक्त विषय पर आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी, लेकिन जब समिति को जानकारी नहीं मिली तो इस मुद्दे को लेकर तत्कालीन मुख्य अरण्यपाल के पास अपील की गई। अपील का निपटारा करते हुए तत्कालीन अरण्यपाल ने फैसला सुनाया था कि जहां-जहां सड़क निर्माण कंपनी ने अवैध डंपिंग की है।

विज्ञापन


दो माह के अंदर उसकी एक विशेष रिपोर्ट तैयार करके अरण्यपाल के कार्यालय में दी जाए। डीएफओ बिलासपुर अरण्यपाल के आदेशों को अनेदखा करते रहे। जिस पर वर्तमान मुख्य अरण्यपाल ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में प्रार्थी ने सभी संबंधित रेंज वन अधिकारियों को भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। उक्त समिति ने चैनेज नंबर 147 जमा 600 से चैनेज नंबर 151 जमा 100 और बरमाणा एसीसी सीमेंट फैक्टरी को दिए लिंक चैनेज नंबर 0 जमा 010 जमा 20 से 1 जमा 100 व 1 जमा 200 तक के रोड अलाइनमेंट प्लान की नियमानुसार मांग साल 2020 जून महीने में वनमंडलाधिकारी बिलासपुर के पास  की थी। उपरोक्त कार्यालय की ओर से कार्रवाई न करने और रिकॉर्ड उपलब्ध न करवाने पर 25 जुलाई को अरण्यपाल कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed