फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Renowned poet of himachal pradesh Avtar ngill passed away in America

शिमला: अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिमाचल के जाने-माने कवि अवतार एनगिल का अमेरिका में देहांत

Wed, 06 Apr 2022 09:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Apr 2022 09:12 PM IST
सार

अवतार एनगिल का जन्म 14 अप्रैल, 1940 को अविभाजित भारत के पेशावर में हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश के अनेक कॉलेजों में अंग्रेजी का अध्यापन करते थे। लंबे वक्त तक शिमला में ही रहे। 

विज्ञापन
Renowned poet of himachal pradesh Avtar ngill passed away in America
कवि अवतार एनगिल का अमेरिका में देहांत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जाने-माने कवि अवतार एनगिल का देहांत को गया है। उन्होंने अमेरिका के पेनसिल्वैनिया में अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। अवतार एनगिल को वर्ष 1997-98 में हिंदी कविता संग्रह ‘तीन डग कविता’ के लिए हिमाचल कला भाषा एवं संस्कृति अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। अवतार एनगिल हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में लिखते थे। उनका लेखन हिंदी में खूब चर्चित रहा। रिकॉर्ड में उनका नाम अवतार सिंह अरोड़ा था। अवतार एनगिल का जन्म 14 अप्रैल, 1940 को अविभाजित भारत के पेशावर में हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश के अनेक कॉलेजों में अंग्रेजी का अध्यापन करते थे।

विज्ञापन


लंबे वक्त तक शिमला में ही रहे। उन्हें शोक श्रद्धांजलि देते साहित्यकार एवं भाषा कला संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव डॉ. तुलसी रमण ने कहा कि अवतार के दो बेटों के परिवार अमेरिका और कनाडा में बसे हैं। वह पत्नी मनमोहन कौर सहित बेटों के साथ रहते थे। अवतार के कविता संग्रह हिंदी और पंजाबी में प्रकाशित और चर्चित हुए हैं। कथाकार एसआर हरनोट ने भी कहा कि उनके प्रिय कवि अवतार एनगिल के बिछुड़ने का उन्हें बहुत दुख है। सोशल मीडिया पर भी अवतार के देहांत पर विभिन्न लेखकों ने शोकोद्गार व्यक्त किए हैं। 
विज्ञापन


ये हैं अवतार एनगिल की प्रमुख कृतियां 
अवतार एनगिल का वर्ष 1981 में पंजाबी में ‘इक सी परी’ कविता संग्रह छपा। इसके बाद वर्ष 1983 में हिंदी में उनका कविता संग्रह ‘सूर्य से सूर्य तक’, 1985 में ‘मनखान आएगा’, 1991 में अंधे कहार और 1995 में तीन डग कविता छपे। 1996 में एक अनुवाद ‘अफ सरशाही बेनकाब’ छपा। उन्होंने सआदत हसन मंटो, ओ हेनरी, ख्वाजा अहमद अब्बास, रांगेय राघव और अनेक कथाकारों की रचनाओं के पंजाबी में अनुवाद किए। उन्होंने भारतीय भाषाओं में सेतु बांधने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed