फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Renovation work on the Head Post Office remains incomplete even after two years.

Shimla News: मुख्य डाकघर के जीर्णोद्धार कार्य दो साल बाद भी अधूरा

Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Renovation work on the Head Post Office remains incomplete even after two years.
तीन अलग-अलग जगहों से चल रहीं डाक सेवाएं, असमंजस में इधर-उधर भटकने को लोग मजबूर
विज्ञापन

सबसे अधिक बुजुर्गों को हो रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक मालरोड स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस (कोनी कॉटेज) का जीर्णोद्धार कार्य दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर की सेवाएं तीन अलग-अलग जगहों से संचालित होने के कारण लोग असमंजस में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

जीर्णोद्धार कार्य अक्तूबर 2024 में शुरू हुआ था और इसे वर्ष 2025 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि जुलाई 2026 तक भी कार्य में अपेक्षित प्रगति नजर नहीं आ रही है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से हेरिटेज नियमों के तहत डाकघर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिस पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कार्य की धीमी गति के कारण लोगों को डाक संबंधी कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय लोग इस देरी से परेशान हैं। खासकर बुजुर्गों को तीन अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं मिलने के कारण अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में डाकघर की सेवाएं तीन अलग-अलग जगहों से संचालित की जा रही हैं। डिलीवरी स्टाफ कालीबाड़ी स्थित फिंगास्क में, अकाउंट्स का कार्य एजी ऑफिस के पास स्थित जीपीओ में और पीएलआई (डाक जीवन बीमा) का कार्य हिमलैंड स्थित लेबर ब्यूरो में किया जा रहा है। एजी ऑफिस के पास स्थित जीपीओ में अत्यधिक स्टाफ और कार्यभार होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोग स्कैंडल पाॅइंट के पास पहुंचने के बाद मायूस लौट रहे हैं, क्योंकि उन्हें बताया जाता है कि उनका काम अब उक्त तीन स्थानों में से किसी एक जगह पर होगा। ऐसे में लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट-1
कार्य को जल्द किया जाना चाहिए पूरा : देवराज
शिमला मंडल के उपडाक अधीक्षक देवराज ने डाकघर के जीर्णोद्धार कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देरी के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवराज ने बताया कि निर्माणाधीन डाकघर तक पहुंचना लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक रहेगा। इसलिए कार्य को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक विलंब होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।


कोट-2
इस वर्ष दिसंबर तक नवीनीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कार्य पूरा होने के बाद भवन में जनता को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article