फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   religious news bilaspur

Shimla News: मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा करेगी महाकालेश्वर समिति

Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
religious news bilaspur
9 सितंबर को शाहतलाई से रवाना होगा दल, कलसुई में लगाया जाएगा सेवा शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई की महाकालेश्वर सेवा समिति इस वर्ष भी मणिमहेश कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर और सेवा शिविर लगाएगी। समिति का दल 9 सितंबर को शाहतलाई से मणिमहेश के लिए रवाना होगा। चंबा जिले के कलसुई स्थित ओम सेवा स्थान पर समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। समिति की ओर से सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्ग पर लंगर, चाय, पानी और चिकित्सा सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं की मदद की जाएगी।

समिति के उपप्रधान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सेवा ही शिव है, सेवा ही साधना है की भावना के साथ समिति हर वर्ष मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा करती है। सदस्यों के लिए यह कार्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने समाजसेवियों और श्रद्धालुओं से सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed