फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to thousands of candidates: Board of Technical Education will now recruit Panchayat Secretaries

हजारों अभ्यर्थियों को राहत: हिमाचल में तकनीकी शिक्षा बोर्ड पूरी करवाएगा अब पंचायत सचिवों की भर्ती प्रक्रिया

Sat, 21 May 2022 12:43 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 May 2022 12:43 PM IST
सार

हिमाचल विश्वविद्यालय से लिखित परीक्षा का रिकॉर्ड लेकर टाइपिंग टेस्ट करवाने के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड अंतिम मेरिट बनाएगा। पंचायत सचिवों के 239 पदों पर भर्ती होनी है। प्रदेश भर में करीब 25,000 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है।

विज्ञापन
Relief to thousands of candidates: Board of Technical Education will now recruit Panchayat Secretaries
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) की ओर से करवाई पंचायत सचिव की लिखित परीक्षा दे चुके हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। भर्ती की अगली प्रक्रिया अब हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड करेगा। लिखित परीक्षा में मेरिट में आए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। एक पद के लिए तीन उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। हिमाचल विश्वविद्यालय से लिखित परीक्षा का रिकॉर्ड लेकर टाइपिंग टेस्ट करवाने के बाद बोर्ड अंतिम मेरिट बनाएगा। पंचायत सचिवों के 239 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में करीब 25,000 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है। हिमाचल विश्वविद्यालय ने पद भरने को एक साल पहले लिखित परीक्षा ली थी और अब बोर्ड अगली प्रक्रिया पूरी करेगा। पंचायती राज विभाग अब तकनीकी शिक्षा बोर्ड की मदद से पंचायत सचिवों की भर्ती करेगा। टाइपिंग टेस्ट में चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी बोर्ड ही तैयार करेगा। इसके बाद इनकी तैनाती पंचायतों में की जानी है। यह टेस्ट कब होगा। इसे लेकर संबंधित विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय को फाइल भी भेजी है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही आगे की भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


हिमाचल में पंचायत सचिवों के 750 पद रिक्त   
प्रदेश में पंचायत सचिवों के 750 पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश में कुल 3615 पंचायतें हैं और कई पंचायत सचिव दो से अधिक पंचायतों का काम भी देख रहे हैं। प्रदेश मे 412 पंचायतें नई बनीं हैं। 23 पंचायतें शहरी निकायों में चली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि पंचायत सचिवों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर पदों को भरा जाना है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड से टाइप टेस्ट करवाकर मेरिट तैयार की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed