{"_id":"64d0de3dd2a6e8da9506b2aa","slug":"relief-to-the-residents-now-there-will-be-daily-water-supply-in-the-capital-shimla-news-c-19-sml1001-210407-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला शहरवासियों को राहत, अब रोजाना होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला शहरवासियों को राहत, अब रोजाना होगी पानी की आपूर्ति
Tue, 08 Aug 2023 11:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:09 AM IST
सार
राजधानी में अब लोगों को रोज पानी देने की तैयारी है। पेयजल कंपनी ने ट्रायल के तौर पर शहर के छोटा शिमला और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में रोज पानी देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
शिमला शहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में अब लोगों को रोज पानी देने की तैयारी है। पेयजल कंपनी ने ट्रायल के तौर पर शहर के छोटा शिमला और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में रोज पानी देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
छोटा शिमला जोन के विकासनगर, कसुमपटी, निगम विहार और छोटा शिमला बाजार समेत कई इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति दी गई है। सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी समेत कृष्णानगर में भी रोज पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
चैड़ और चूरट परियोजनाओं के तहत आने वाले भट्ठाकुफर, नेरीधार इलाके में भी रोज पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। पेयजल कंपनी का कहना है कि बुधवार को शहर के सभी पांच जोन के ज्यादातर इलाकों में रोज पानी देने पर फैसला लिया जाएगा। नौ अगस्त तक भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कंपनी ने अभी कुछेक इलाकों में ही रोज पानी की आपूर्ति शुरू की है। गाद के दौरान पेयजल शेड्यूल न बिगड़े, इसके लिए सभी स्टोरेज टैंक भरे जा रहे हैं। सोमवार सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर के लिए 41 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई है। यह सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है।
विज्ञापन
गिरि से सामान्य हो रही आपूर्ति
18 एमएलडी की क्षमता वाली शहर की दूसरी सबसे बड़ी पेयजल परियोजना गिरि से अब शहर के लिए पानी की आपूर्ति सामान्य होने लगी है। दो दिन से गिरि से 15 एमएलडी से ज्यादा पानी मिल रहा है। बीते माह गाद के चलते ज्यादातर समय गिरि ठप रही थी। इस माह गाद थमने से गिरि से आपूर्ति सामान्य होने लगी है।
सभी को जल्द मिलेगा रोज पानी
पेयजल कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि शहर के सभी जोन में जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जा रही है। मौसम सामान्य रहा तो इसी हफ्ते से लोगों को रोज पानी मिलना शुरू हो जाएगा।