फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to students: SPU Mandi extended the last date of application for admission in PG courses

विद्यार्थियों को राहत: एसपीयू मंडी ने पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 18 May 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 03:56 PM IST
सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन
Relief to students: SPU Mandi extended the last date of application for admission in PG courses
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब इस प्रवेश परीक्षा के लिए 23 मई तक आवेदन किया जा सकता है। एसपीयू के कुलपति ने ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन प्रवेश 2024-25 लिंक पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन


यह लिंक उन्हें आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर निर्देशित करेगा। यदि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के दौरान कोई समस्या आती है तो उम्मीदवार विश्वविद्यालय के सामान्य कामकाजी घंटों के दौरान हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक ई. सुनील वर्मा ने कहा कि एसपीयू ने प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ाकर अब 23 मई कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed