फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to consumers: Refined will get cheaper in Himachal from February

उपभोक्ताओं को राहत: हिमाचल में फरवरी से और सस्ता मिलेगा रिफाइंड

Thu, 13 Jan 2022 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jan 2022 10:44 AM IST
सार

वर्तमान में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 137 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलता है। आयात शुल्क में 5 फीसदी की कमी होने से उपभोक्ताओं को यह तेल 125 रुपये प्रति लीटर मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Relief to consumers: Refined will get cheaper in Himachal from February
रिफाइंड ऑयल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को फरवरी माह से और सस्ता रिफाइंड तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनियों से 17 जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। कंपनियों को इसी  तारीख तक खाद्य आपूर्ति निगम में रिफाइंड तेल के सैंपल भी जमा करने होंगे। एक सप्ताह बाद सैंपल की सही रिपोर्ट आने पर टेक्निकल बीड खोली जाएगी। वर्तमान में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 137 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल मिलता है। आयात शुल्क में 5 फीसदी की कमी होने से उपभोक्ताओं को यह तेल 125 रुपये प्रति लीटर मिलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ता राशन मिलता है। इसमें दो लीटर तेल दिया जाता है।

विज्ञापन


एक लीटर सरसों और एक लीटर रिफाइंड दिया जाता रहा है। कई डिपो में रिफाइंड तेल की कमी होने से उपभोक्ताओं को दो लीटर सरसों तेल भी दिया गया है। इसके अलावा तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो आयोडीन नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि डिपो में पहले की अपेक्षा अब और सस्ती खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। दालों और सरसों तेल के बाद उपभोक्ताओं को रिफाइंड तेल भी सस्ता मिलेगा। इसके लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

मूल्य सूची लगाने के निर्देश

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह बाजारों में खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण करते रहें। अगर कोई दुकानदार मूल्य सूची नहीं दर्शाता है तो उस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed